NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई में 5 अवैध फिल्म स्टूडियो पर कसा शिकंजा, 19 और पर चल सकता है बुलडोजर
    अगली खबर
    मुंबई में 5 अवैध फिल्म स्टूडियो पर कसा शिकंजा, 19 और पर चल सकता है बुलडोजर
    मुंबई में अवैध फिल्म स्टूडियो पर कसा गया शिकंजा

    मुंबई में 5 अवैध फिल्म स्टूडियो पर कसा शिकंजा, 19 और पर चल सकता है बुलडोजर

    लेखन मेघा
    Apr 07, 2023
    05:42 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई नगर निगम (BMC) ने शुक्रवार को मुंबई के मलाड इलाके में बने 5 अवैध फिल्म स्टूडियो पर कार्रवाई की है।

    BMC के आदेश के खिलाफ कुछ स्टूडियो मालिकों द्वारा अदालत में अपील करने के बाद यह कार्रवाई हुई।

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने स्टे को रद्द कर दिया था और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

    नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात था।

    विस्तार

    भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाए आरोप

    भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि ये स्टूडियो 2021 में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान बनाए गए थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे और असलम शेख ने अवैध निर्माण की अनुमति दी।

    MVA सरकार की सत्ता के दौरान आदित्य पर्यावरण मंत्री थे और असलम मुंबई जिले के संरक्षक मंत्री थे।

    उन्होंने BMC के तत्कालीन आयुक्त पर भी सवाल उठाए हैं।

    विस्तार

    19 और स्टूडियो पर होगी कार्रवाई 

    ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सोमैया ने बताया कि ये स्टूडियो अवैध थे और अभी 19 स्टूडियो पर जल्द कार्रवाई होगी।

    इसके अलावा उन्होंने कहा, "BMC के आयुक्त इकबाल सिंह चहल को इस घोटाले के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की।".

    उन्होंने कहा, "हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने BMC से अवैध निर्माण को अनुमति देने पर सवाल किया था। मैंने मामले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी जांच के आदेश देने का अनुरोध किया था।"

    जांच

    2002 में शुरू हुई थी जांच

    सितंबर 2022 में नगरपालिका आयुक्त और राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक इकबाल सिंह चहल ने भाजपा नेता सोमैया के आरोपों के बाद पश्चिमी उपनगरों में मलाड में मड, मरवे, भाटी और एरांगल गांवों में अवैध निर्माण के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

    सोमैया का आरोप था कि सभी स्टूडियो को बिना अनुमति के बनाया गया था और ये महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) के नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्जी दस्तावेजों पर आधारित थे।

    शूटिंग

    स्टूडियो में हुई थी 'आदिपुरुष' की शूटिंग

    ये सभी स्टूडियो अरब सागर के करीब स्थित हैं और कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) का उल्लंघन कर रहे थे।

    आरोपों के अनुसार, इन स्टूडियो को केवल 6 महीने के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन कई वर्षों से यहां फिल्मों की शूटिंग की जा रही थी।

    यहां कई टीवी शो, विज्ञापन के साथ ही अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' सहित कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    BMC
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    करिश्मा कपूर ने 'ब्राउन' में अपने किरदार के लिए की कड़ी मेहनत, छोड़ दिया था खाना करिश्मा कपूर
    सोनम कपूर की शादी का लहंगा 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में किया गया प्रदर्शित  सोनम कपूर
    शोभिता धुलिपाला कौन हैं, जिनका नागा चैतन्य संग जुड़ रहा नाम? सामंथा रुथ प्रभु
    'सिटाडेल' में प्रियंका के साथी कलाकार रिचर्ड मैडेन ने जताई बॉलीवुड में काम करने की इच्छा प्रियंका चोपड़ा

    BMC

    मुंबई: कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल ने परिवार को थमाया 16 लाख का बिल मुंबई
    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी मुंबई
    कोरोना वायरस: बिखरने की कगार पर है मुंबई की स्वास्थ्य व्यवस्था; क्या हैं आगे की तैयारियां? मुंबई
    कोरोना वायरस: मुंबई में सामने आई आंकड़ों में गड़बड़ी, दर्ज नहीं की गईं 451 मौतें मुंबई

    मुंबई

    IIT बॉम्बे में सातवीं मंजिल से गिरकर दलित छात्र की मौत, जातीय भेदभाव के आरोप लगे   IIT-बॉम्बे
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी  इनकम टैक्स
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का एक हिस्सा आज से लोगों के लिए खुला, प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन दिल्ली
    मुंबई: आवासीय परिसर में बिना कपड़ों के घूमी महिला, अश्लील हरकत करने पर मामल दर्ज महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025