मुकेश खन्ना की मोदी सरकार से बड़ी मांग, 'जन-गण-मन' को हटाकर 'वंदे मातरम' को बनाएं राष्ट्रगान
क्या है खबर?
अभिनेता मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान को बदलने की मांग करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित अपने नए गाने 'आओ बच्चों' के लॉन्च के दौरान दिए एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा कि देश से 'जन-गण-मन' को हटाकर 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने दावा किया कि 'जन-गण-मन' को महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम के स्वागत में लिखा गया था।
दावा
"जन-गण-मन हमारा नहीं, ये क्वीन की प्रशंसा में लिखा गया था"
IANS से बातचीत में मुकेश ने कहा, "मैंने 3 साल पहले भी कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। 'जन-गण-मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है। ये क्वीन एलिजाबेथ (ब्रिटिश सम्राट) की प्रशंसा में लिखी गई एक श्रद्धांजलि है। रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी स्तुति में ये गीत लिखा था, जिसे हमने स्वीकार कर लिया। 'भारत भाग्य विधाता', पंजाब, सिंध... ये हमारा नहीं है। 'वंदे मातरम' हमारा अपना है। लता जी ने इसे कितनी खूबसूरती से गाया है।"
मांग
जन-गण-मन' हटे और 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान- मुकेश
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि देश से 'जन-गण-मन' को हटाकर जल्द 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया है और अब हर स्कूल व कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य हो रहा है। मैंने कल्याणजी-आनंदजी संग मिलकर 7 मिनट का 'वंदे मातरम' रिकॉर्ड किया है। साथ ही मेरा नया देशभक्ति गीत 'आओ बच्चों' रिलीज हो चुका है, जिसे शान ने गाया है।"