NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: कभी रोमांस कभी थ्रिल, इन फिल्मों ने अर्जुन कपूर को दिलाई लोकप्रियता
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: कभी रोमांस कभी थ्रिल, इन फिल्मों ने अर्जुन कपूर को दिलाई लोकप्रियता
    अर्जुन कपूर का फिल्मी सफर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

    जन्मदिन विशेष: कभी रोमांस कभी थ्रिल, इन फिल्मों ने अर्जुन कपूर को दिलाई लोकप्रियता

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 26, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं। अपनी फिल्मों के साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

    बॉलीवुड में उन्होंने मशहूर निर्माता बोनी कपूर के बेटे के रूप में कदम रखा था, लेकिन जल्द ही उनकी फिल्मों ने उन्हें नई शोहरत दिला दी।

    हालांकि, उनके अभिनय और हुनर को दर्शक अब भी परखते हैं। 26 जून को अर्जुन अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनके फिल्मी सफर पर नजर डालते हैं।

    #1

    इशकजादे

    अर्जुन कपूर ने साल 2012 की इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस गंभीर रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं।

    पहली फिल्म में अर्जुन की प्रदर्शन को सराहना मिली थी। हबीब फैजल के निर्देशन यह फिल्म राजनीतिक दुश्मनी के बीच पलने वाली एक प्रेम कहानी पर आधारित थी।

    फिल्म अपने गानों के कारण भी चर्चा में थी। 'इशकजादे' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #2

    गुंडे 

    इस फिल्म ने उनकी लोप्रियता में इजाफा करने का काम किया। 'गुंडे' में अर्जुन और रणवीर सिंह की जोड़ी देखने को मिली थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।

    यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 1970 की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसमें उन्होंने बाला नाम के युवक की भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म के बाद अर्जुन और रणवीर की ऑफस्क्रीन दोस्ती भी खूब पसंद की जाने लगी।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    2 स्टेट्स

    2 एक्शन फिल्मों के बाद अर्जुन इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज में नजर आए। 2014 में ही आई इस फिल्म में उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमी थी।

    '2 स्टेट्स' एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की लव स्टोरी है। फिल्म चेतन भगत की किताब '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरेज' पर आधारित है। फिल्म के रोमांटिक गाने काफी पसंद किए गए थे।

    इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार और ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #4 

    की एंड का 

    अर्जुन और करीना कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की कहानी को काफी सराहा गया था।

    फिल्म में अर्जुन ने कबीर का किरदार निभाया था। कबीर खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक के घर के सारे काम करता है, वहीं कीया नौकरी कर घर खर्च की जिम्मेदारी लेती है।

    निर्देशक आर बाल्की ने महिला और पुरुष की भूमिका को बदलकर दिखाना चाहा, जिसमें काफी हद तक वह सफल रहे।

    यह फिल्म जियो सिनेमा पर है।

    #5 

    हाफ गर्लफ्रेंड 

    यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित थी।

    इसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। 2017 में आई इस फिल्म मोहित सूरी की खास रोमांटिक फिल्मों में से एक है।

    सूरी की अन्य फिल्मों की तरह ही इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय रहे। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    अर्जुन कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन शेफाली शाह
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कूपर की बाइक लिस्ट में शामिल हुई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, जानें खासियत डुकाटी
    ठंडे बस्ते में गया फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' का हिंदी रीमेक, निर्देशक ने लगाई मुहर बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन ने वाशु भगनानी से मिलाए हाथ, मुदस्सर अजीज संभालेंगे फिल्म के निर्देशन की कमान मनोरंजन
    अर्जुन कपूर और मुदस्सर अजीज की फिल्म का नाम होगा 'मेरी पत्नी का रीमेक' बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'आदिपुरुष' पर फिर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- सबक नहीं सिखाया तो पूरे बॉलीवुड को शह मिलेगी आदिपुरुष फिल्म
    यश ने बॉलीवुड डेब्यू की ओर किया इशारा, क्या 'रामायण' का हो सकते हैं हिस्सा? नितेश तिवारी
    फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर रिलीज, जासूस बन हत्या की गुत्थी सुलझाती दिखीं विद्या बालन विद्या बालन
    परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'शिद्दत 2' से किया किनारा, जानिए इसके पीछे की वजह  परिणीति चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025