NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिपाशा बसु अपने दौर में पर्दे पर करती थीं राज, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    बिपाशा बसु अपने दौर में पर्दे पर करती थीं राज, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में
    बिपाशा बसु की बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bipashabasu)

    बिपाशा बसु अपने दौर में पर्दे पर करती थीं राज, OTT पर देखिए उनकी बेहतरीन फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 07, 2024
    07:30 am

    क्या है खबर?

    बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वह अपना सारा वक्त अपनी नन्ही बेटी देवी को दे रही हैं।

    7 जनवरी को बिपाशा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही उनके प्रशंसकों को आज पर्दे पर उनकी कमी खल रही हो, लेकिन एक दौर था, जब वह पर्दे पर राज करती थीं।

    आज भी उनकी इन शानदार फिल्मों का मजा आप OTT पर ले सकते हैं।

    #1

    'नो एंट्री' 

    जब भी बिपाशा की सफल फिल्मों की बात होती है तो 'नो एंट्री' लिस्ट में जरूर होती है। इस कॉमेडी फिल्म में उन्होंने बॉबी नाम की एक कॉल गर्ल की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म का गाना 'नो एंट्री' बिपाशा के अंदाज से और भी लोकप्रिय हो गया था।

    फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में थे।

    यह फिल्म अनीस बाज्मी की यादगार कॉमेडी फिल्मों में शुमार है। फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #2

    'फिर हेरा फेरी' 

    2000 की फिल्म 'हेरा फेरी' सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' आया था।

    सीक्वल में जहां अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी दोबारा नजर आई थी, वहीं इस बार फिल्म में बिपाशा और रिमी सेन की भी एंट्री हुई थी।

    अनुराधा के किरदार में बिपाशा ने लोगों को खूब हंसाया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको हंसाने के लिए मौजूद है।

    #3

    'राज' 

    'राज' 2002 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक हॉरर फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया।

    फिल्म में बिपाशा और डिनो मोरिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में बिपाशा ने संजना का किरदार निभाया था, जिसकी शादीशुदा जिंदगी एक आत्मा की वजह से बर्बाद हो जाती है।

    इस फिल्म का संगीत खासतौर से पसंद किया गया था। उस दौर के युवाओं के बीच 'राज' के गाने खासा लोकप्रिय थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #4

    'रेस' 

    बिपाशा ने 2008 की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस' में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी सैफ अली खान के साथ बनी थी।

    फिल्म में अक्षय खन्ना, अनिल, समीरा रेड्डी और कैटरीना कैफ भी शामिल थीं।

    इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने किया था। फिल्म दो भाइयों की कहानी है, जो एक ऐसे मोड़ पर आ जाते हैं, जहां वे एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #5

    'ओमकारा'

    2006 में जब 'ओमकारा' आई थी, तो हर कोई बिपाशा के आइटम सॉन्ग 'बीड़ी जलइले' पर थिरकने लगा था।

    इस फिल्म में बिपाशा की अदाओं का जादू ऐसा चला कि हर तरफ यह गाना छा गया।

    इस क्राइम ड्रामा का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इसमें सैफ और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। बिपाशा के साथ करीना कपूर और कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आई थीं।

    यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिपाशा बसु
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    बिपाशा बसु

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फ़िटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    बिपाशा ने बताई आपबीती, कहा- मैसेज करके परेशान करता था 'टॉप प्रोड्यूसर' बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आमिर खान की बेटी आइरा बनने वाली हैं दुल्हन, जानिए रीना दत्ता संग उनकी लव स्टोरी आमिर खान
    आमिर खान की बेटी आइरा मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधीं, देखिए वीडियो आमिर खान
    मीरा चोपड़ा बोलीं- मैं अपने माता-पिता से राय नहीं लेती, प्रियंका चोपड़ा तो दूर की बात प्रियंका चोपड़ा
    '12वीं फेल' की शूटिंग के दौरान रुके नहीं विक्रांत मैसी के आंसू, किया ये खुलासा विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025