NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'टाइगर 3' के निर्देशक मनीष शर्मा इन लोकप्रिय फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
    अगली खबर
    'टाइगर 3' के निर्देशक मनीष शर्मा इन लोकप्रिय फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
    मनीष शर्मा की लोकप्रिय फिल्में

    'टाइगर 3' के निर्देशक मनीष शर्मा इन लोकप्रिय फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 09, 2023
    07:29 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का प्रशंसक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर, 12 नवंबर को रिलीज होगी।

    2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया था। 2017 में निर्देशक अली अब्बास जफर इसका सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' लेकर आए थे।

    अब 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। आपको बताते हैं मनीष और किन मशहूर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

    #1

    'बैंड बाजा बारात'

    2010 में आई यशराज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' से मनीष ने बतौर निर्देशक अपने सफर की शुरुआत की थी।

    इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म से रणवीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रणवीर और अनुष्का ने वेडिंग प्लानर की भूमिका निभाई थी।

    रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #2

    'लेडीज वर्सेज रिकी बह्ल'

    'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर अगले साल 'लेडीज वर्सेज रिकी बह्ल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का और परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं।

    यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रिकी बह्ल अपने अच्छे लुक्स से लड़कियों को ठगता है, लेकिन आखिर में प्यार में पड़ जाता है।

    इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने लिखा था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'शुद्ध देसी रोमांस' 

    'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में वाणी कपूर भी शामिल थीं।

    मनीष की यह फिल्म भी एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें 3 युवा समाज के बने-बनाए ढर्रे पर चलने की बजाय अपने दिल की सुनते हैं। 2013 में आई इस फिल्म के गाने खासा पसंद किए गए थे।

    परिणीति और सुशांत के प्रशंसक इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    'फैन'

    मनीष ने शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का निर्देशन किया था।

    2016 में आई इस फिल्म में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। उनका एक किरदार सुपरस्टार का था और दूसरा किरदार उसके फैन का। यह फैन जब आखिरकार अपने स्टार से मिलता है, तो उसे उसका असली चेहरा दिखाई देता है।

    'फैन' को समीक्षकों ने नकार दिया था। वहीं सिनेमाघरों में भी फिल्म जूझती रही थी। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #5

    इन फिल्मों से भी जुड़े

    मनीष ने 2006 में आई काजोल और आमिर खान की फिल्म में सहायक निर्देशक का काम किया था। इसके बाद 2007 की फिल्म 'आजा नच ले' और 2008 की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में बतौर असोसिएट डायरेक्टर काम किया।

    इस फिल्मों के बाद ही उन्होंने यशराज के साथ अपनी पहली फिल्म शुरू की थी।

    मनीष दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स से अपनी फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टाइगर 3
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    टाइगर 3

    'टाइगर 3' में अब तक के सबसे खतरनाक मिशन पर निकलेंगे सलमान खान, किया ये दावा सलमान खान
    'गणपत' से लेकर 'एनिमल' तक, आने वाली हैं ये बड़ी एक्शन फिल्में सालार फिल्म
    फिल्म 'टाइगर 3' से कैटरीना कैफ की पहली झलक आई सामने, एक्शन करती दिखीं अभिनेत्री सलमान खान
    'टाइगर 3' का नया पोस्टर आया समाने, सलमान खान का दिखा खौफनाक अवतार  सलमान खान

    सलमान खान

    'टाइगर 3': पर्दे पर लौटी सलमान और कैटरीना की जोड़ी, जानिए उनकी पिछली फिल्मों का हाल  कैटरीना कैफ
    'टाइगर 3' के ट्रेलर को मिला बेशुमार प्यार, महज आधे घंटे में बटोरे करोड़ों व्यूज टाइगर 3
    'टाइगर 3': इमरान हाशमी की फिल्म से पहली झलक आई सामने, होगी सलमान से भिड़ंत इमरान हाशमी
    सलमान खान ने जारी किया 'टाइगर 3' का नया पोस्टर, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  इमरान हाशमी

    बॉलीवुड समाचार

    अथिया शेट्टी ने सलमान खान की फिल्म से की करियर की शुरुआत, जानिए कैसा रहा सफर अथिया शेट्टी
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों को रास नहीं आई मृणाल की 'आंख मिचौली', 'UT 69' की डूबी नैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'क्वीन' से लेकर 'तमाशा' तक, बॉलीवुड की ये फिल्में टूटे दिल को देंगी राहत रणबीर कपूर
    'टाइगर 3' से पहले दिवाली पर आई थीं सलमान खान की ये फिल्में सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025