NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली सगाई? हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी
    अगली खबर
    क्या मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली सगाई? हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी

    क्या मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली सगाई? हाथ में दिखी हीरे की अंगूठी

    लेखन भावना साहनी
    Aug 11, 2020
    11:59 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड और छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय ने अपने अभिनय और खूबसूरत अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लिया है। ऐसे में फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं। अब मौनी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर शायद उनके बहुत सारे फैंस का दिल टूट जाए।

    दरअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

    अंगूठी

    इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाई हीरे की अंगूठी

    बता दें कि हाल ही में टीवी अभिनेत्री रौशनी चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक नया फिल्टर लॉन्च किया है। मौनी रॉय ने इसी को ट्राई करते हुए अपना एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

    इसमें मौनी की रिंग फिंगर में एक बड़ी सी हीरे की अंगूठी नजर आई। इसके बाद हर किसी की नजरें जाकर सिर्फ उनके हाथ में दिख रही इस चमचमाती हीरे की अंगूठी पर ही जाकर टिक गई।

    जानकारी

    गुपचुप सगाई करने के लगने लगे कयास

    अब मौनी के फैंस कयास लगाने लगे हैं कि उन्होंने लंदन में गुपचुप सगाई कर ली है। मौनी खुद भी वीडियो में अपनी इस अंगूठी को काफी फ्लॉन्ट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी सगाई की खबरों को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

    अफेयर

    डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ अफेयर के चर्चे

    गौरतलब है कि मौनी रॉय पिछले कुछ समय से मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    रिपोर्ट्स के दोनों की मुलाकात फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। हालांकि, फिलहाल दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया है। जबकि सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

    चर्चा

    टीवी एक्टर मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है नाम

    छोटे पर्दे की 'नागिन' मौनी की नाम अयान से पहले टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' के लीड एक्टर मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में थे।

    इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता था, लेकिन इन्होंने कभी भी दुनिया के सामने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। हालांकि, कुछ समय बाद ही मीडिया में खबरें आने लगी कि मोहित और मौनी का ब्रेकअप हो गया है।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं मौनी रॉय

    मौनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

    इसके अलावा मौनी को एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी देखा जाने वाला है। इसी की शूटिंग के लिए वह इस समय लंदन में है।

    मौनी ने इंटरव्यू में हाल ही में कहा कि कोरोना काल में काम करने को लेकर वह काफी डरी हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत के बॉडीगार्ड का दावा- अभिनेता के पैसों पर रिया और उनका परिवार करता था पार्टी मनोरंजन
    गोलियों के बीच जंग के मैदान में दिखी जाह्नवी कपूर, शानदार है 'गुंजन सक्सेना' का ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    डिप्रेशन और रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के पुराने कुक ने कही ये बड़ी बातें मनोरंजन
    आफताब शिवदासानी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म इंस्टाग्राम

    टीवी शो

    कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद घर लौंटी मोहिना कुमारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी मनोरंजन
    पढ़ाई में अव्वल और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे सुशांत, जानिए उनकी कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    'नव्या' फेम अभिनेत्री सौम्या सेठ का खुलासा, करना चाहती थीं आत्महत्या बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: कोरोना टेस्ट के बाद प्रतिभागियों को मिलेगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास मनोरंजन

    मनोरंजन

    पापा बने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, नताशा ने दिया बेटे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    अपने दोस्तों के साथ देखें ये शानदार फिल्में, अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस बन जाएगा खास बॉलीवुड समाचार
    सोनू सूद ने जन्मदिन पर प्रवासियों को दिया तोहफा, तीन लाख नौकरियों का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExclusive: जानिए कैसे तैयार हुई 'बंदिश बैंडिट्स', डायरेक्टर आनंद तिवारी ने सुनाए दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025