NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्रह्मास्त्र' और 'KGF 2' समेत ये रहीं इस साल सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्में
    मनोरंजन

    'ब्रह्मास्त्र' और 'KGF 2' समेत ये रहीं इस साल सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्में

    'ब्रह्मास्त्र' और 'KGF 2' समेत ये रहीं इस साल सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्में
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 07, 2022, 06:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'ब्रह्मास्त्र' और 'KGF 2' समेत ये रहीं इस साल सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्में
    सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हुईं ये फिल्में

    गूगल ने 'ईयर इन सर्च 2022' की सूची जारी कर इस साल सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्मों की जानकारी दी है। सूची के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' को इस साल सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। वहीं, 'KGF 2' ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। 'KGF 2' और 'ब्रह्मास्त्र' ने 'ट्रेंडिग सर्च' और 'ट्रेंडिंग मूवी सर्च', दोनों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दोनों फिल्मों ने 'टॉप ग्लोबल ट्रेंडिंग मूवी सर्च' की सूची में भी अपनी जगह बनाई है।

    'ब्रह्मास्त्र' ने किया इतने करोड़ का कारोबार

    सैकनिल्क के डाटा के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 269.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 431 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म ने 249.57 करोड़, तेलुगू में 15.27 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    साल भर छाई रही 'KGF 2'

    कन्नड़ फिल्म 'KGF 2' ने दस हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन किया। सैकनिल्क के डाटा के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 859.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यश की फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। डाटा के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 1,208 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    'कांतारा' और 'RRR' भी सूची में शामिल

    फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने गूगल की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'RRR' ने इस सूची में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई। वहीं, ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' को पांचवां स्थान दिया गया है। यूं तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' इस साल रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म की साल 2022 में काफी चर्चा हुई, जिसकी वजह इसका नाम इस सूची में शामिल है।

    ये हैं सबसे ज्यादा गूगल की जाने वाली फिल्में

    1. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा 2. KGF: चैप्टर 2 3. द कश्मीर फाइल्स 4. RRR 5. कांतारा 6. पुष्पा: द राइज 7. विक्रम 8. लाल सिंह चड्ढा 9. दृश्यम 2 10. थॉर: लव एंड थंडर

    आने वाला है 'KGF' और 'ब्रह्मास्त्र' का अगला पार्ट

    'KGF' के दूसरे पार्ट के अंत में 'KGF चैप्टर 3' की झलक दिखाई गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी। वहीं 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू हो गया है। यह फिल्म साल 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    KGF चैप्टर 2

    ताज़ा खबरें

    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक प्रियंका चोपड़ा
    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन गंगूबाई काठियावाड़ी
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: 'पठान' से पहले इस साल इन विवादों की चपेट में रही फिल्म इंडस्ट्री रणवीर सिंह

    KGF चैप्टर 2

    KGF चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्राेड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह सालार
    KGF स्टार यश का जन्मदिन आज, जानिए बस ड्राइवर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार KGF चैप्टर 3
    'KGF 2' और 'कांतारा' के निर्माता लगाएंगे 3,000 करोड़ रुपये का दांव, आएंगी ये पांच फिल्में कांतारा फिल्म
    प्रभास की 'सालार' 'KGF' फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा प्रभास

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023