NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पुनीत सुपरस्टार से  लेकर डॉली बिंद्रा तक, ये हैं 'बिग बॉस' के सबसे विवादित प्रतिभागी
    अगली खबर
    पुनीत सुपरस्टार से  लेकर डॉली बिंद्रा तक, ये हैं 'बिग बॉस' के सबसे विवादित प्रतिभागी
    'बिग बॉस' से सबसे विवादित प्रतिभागी

    पुनीत सुपरस्टार से  लेकर डॉली बिंद्रा तक, ये हैं 'बिग बॉस' के सबसे विवादित प्रतिभागी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 15, 2023
    04:16 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस 17' 15 अक्टूबर से प्रसारित होने जा रहा है और शो के प्रशंसक इसे लेकर खूब उत्सुक हैं।

    अब तक जारी किए गए प्रोमो से दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार भी शो में भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है।सलमान खान के शो में कोई न कोई ऐसा प्रतिभागी होता है, जो घर में खूब विवाद खड़े करता है।

    आइए, नजर डालते हैं 'बिग बॉस' के अब तक के कुछ सबसे विवादित प्रतिभागियों पर।

    #1

    पुनीत सुपरस्टार

    पुनीत सुपरस्टार इसी साल 'बिग बॉस OTT 2' में हिस्सा लेने आए थे।

    हालांकि, घर में घुसते ही उन्होंने बदतमीजी करना शुरू कर दिया था। वह बेवजह घर के सामान फैलाने और बर्बाद करने लगे थे। बिग बॉस ने उन्हें बार-बार चेतावनी भी दी।

    उनकी हरकतों से तंग आकर घरवालों ने भी उन्हें बेघर करने के लिए वोट दे दिया था। पुनीत महज 12 घंटे के अंदर घर से निकाल दिए गए थे।

    #2

    डॉली बिंद्रा 

    डॉली बिंद्रा ने 'बिग बॉस 4' में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह न सिर्फ इस सीजन की बल्कि 'बिग बॉस' के अब तक के सफर की सबसे चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट में से एक हैं।

    डॉली को उनकी ऊंची आवाज और तेज-तर्रार अंदाज के लिए जाना जाता है।

    हालांकि, शो में उन्होंने कई बार लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद 'बिग बॉस' ने उन्हें बीच में ही घर से बाहर निकाल दिया था।

    #3

    इमाम सिद्दीकी

    'बिग बॉस 6' में इमाम सिद्दीकी अक्सर अतरंगी अंदाज में नजर आते थे। उन्होंने घर में खूब विवाद खड़े किए थे। उनका तकिया कलाम 'टाइम आउट' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था।

    इमाम का दावा था कि शाहरुख खान, प्रीति जिंटा जैसी हस्तियों को उन्होंने स्टार बनाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि सलमान ने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे, जो कभी वापस नहीं किए।

    शो में वह अपने कपड़ों के लिए भी सुर्खियों में रहते थे।

    #4

    देविंदर सिंह

    देविंदर सिंह ने 'बिग बॉस 4' में हिस्सा लिया था। देविंदर को लोग बंटी भी बुलाते हैं और कई लोग उन्हें 'बंटी चोर' नाम से जानते हैं।

    बॉलीवुड फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' बंटी की कहानी पर ही आधारित थी।

    बंटी महन 9वीं कक्षा तक पढ़े हैं। अपने शातिर दिमाग से उन्होंने कई बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था। उनके ऊपर 500 से ज्यादा केस दर्ज थे। यही वजह थी कि बिग बॉस में भी वह खूब चर्चा में रहे।

    #5

    प्रियंका जग्गा

    प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' की विवादित प्रतिभागी थीं। वह पहले हफ्ते ही घर से बेघर हो गई थीं। एक हफ्ते में ही उन्होंने घर में ऐसा उत्पात मचाया कि वह दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहीं।

    उन्होंने सलमान से भी अभद्रता की थी, जिसके बाद निर्माताओं ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

    दर्शक कयास लगा रहे थे कि शायद उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर लाया जाएगा, पर ऐसा हुआ नहीं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस बार 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार प्रतियोगियों को घर के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कहा जा रहा है कि ये फोन स्पॉन्सर डील का हिस्सा होगा और प्रतिभागी कुछ चुनौतियों को जीतने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बिग बॉस

    एमसी स्टैन ने सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश को लोकप्रियता में छोड़ा पीछे, जानें कैसे बिग बॉस 16
    काम्या पंजाबी बनीं धारावाहिक 'राज महल' का हिस्सा, शुरू की शूटिंग काम्या पंजाबी
    अर्चना गौतम तंगी के दिनों में करती थीं खाली सिलेंडर पहुंचाने का काम अर्चना गौतम
    बिग बॉस: आसिम रियाज का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत में हुई थी धांधली सिद्धार्थ शुक्ला

    सलमान खान

    'बिग बॉस 17' जल्द देगा दस्तक, ये सितारे लेंगे हिस्सा और ऐसी होगी थीम बिग बॉस
    सलमान से मुलाकात के अगले ही दिन अर्पिता से अपना रिश्ता पक्का कर आए थे आयुष आयुष शर्मा
    सलमान-कैटरीना समेत इन लोकप्रिय फिल्मी जोड़ियों की हो रही वापसी, 'हेरा फेरी' वाली तिकड़ी भी शामिल हेरा फेरी 3 फिल्म
    'टाइगर वर्सेज पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अलगे साल शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025