Loading...
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक करेंगे मोहनलाल, जानिए कब होंगी रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर फिर बजेगा मोहनलाल का डंका

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक करेंगे मोहनलाल, जानिए कब होंगी रिलीज

Aug 20, 2026
07:35 am

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की देश-विदेश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग तरह के किरदारों से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। हाल ही में अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा किया कि आने वाले समय में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। उनके इस ऐलान के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'जेलर 2' और 'नेडुमकांडम मिरेकल'

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में मोहनलाल का कैमियो होगा। इस फिल्म में वो मैथ्यू नाम के शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मोहनलाल ने फिल्म निर्माता दिलेश पोथन के साथ मिलकर 'नेदुमकंदम मिरेकल' नाम से एक फिल्म बनाई है। यह फिल्म मलयालम सुपरस्टार और निर्देशक महेशिन्ते प्रतिकारम के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है।

#3 & #4

'L367' और 'राम'

विष्णु मोहन की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'L367' में मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन निर्मित कर रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राम' के जरिए जीथू जोसेफ और मोहनलाल एक बार फिर साथ काम करेंगे। 2 हिस्सों में बनने वाले इस बड़े बजट की आधिकारिक रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'जूड एंथनी-मोहनलाल' और 'अनूप सत्यन-मोहनलाल'

मोहनलाल एक नई फिल्म में निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज अगले साल यानी 2027 में होगी।

वहीं मोहनलाल निर्देशक अनूप सत्यन की फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, मगर कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होगी। वहीं यह साल 2027 में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT