Loading...
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के मुरीद हुए मोहनलाल, तारीफ में कही ये बात
मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की तारीफ

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के मुरीद हुए मोहनलाल, तारीफ में कही ये बात

Oct 13, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अजय देवगन की इस फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए इसकी पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी और उनके काम की सराहना की।

तारीफ

मोहनलाल ने की दृश्यम 3 की जमकर तारीफ

मोहनलाल ने वीडियो में कहा, "मैंने दृश्यम: द कन्क्लूजन देखी और जिस तरह से उन्होंने इस बेहद पसंद किए जाने वाले सफर को खत्म किया है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। अभिषेक पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट और क्रू को बधाई। आप लोगों ने बहुत बढ़िया काम किया है।"

इस फिल्म में अजय ने विजय सलगांवकर की भूमिका में वापसी की है, जो एक बार फिर कानूनी लड़ाई में फंस जाता है।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

जानकारी

500 करोड़ कमाने वाली है 'दृश्यम 3'

'दृश्यम 3' में अजय के अलावा, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसे आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखा है। ये फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ का आकड़ां पार करने वाली है।

ADVERTISEMENT