NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिथुन की 'डिस्को डांसर' का बनेगा रीमेक, जल्द शुरू होगा काम
    मिथुन की 'डिस्को डांसर' का बनेगा रीमेक, जल्द शुरू होगा काम
    मनोरंजन

    मिथुन की 'डिस्को डांसर' का बनेगा रीमेक, जल्द शुरू होगा काम

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 27, 2021 | 11:02 am 1 मिनट में पढ़ें
    मिथुन की 'डिस्को डांसर' का बनेगा रीमेक, जल्द शुरू होगा काम

    अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' अपने जमाने की सफल फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से मिथुन ने अपने डांस और अंदाज से सभी को प्रभावित किया था। काफी समय से इस फिल्म की रीमेक बनाने की बात चल रही है। पिछले साल कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से म्यूजिकल फिल्म का प्रोजेक्ट बाधित हुआ था। अब मशहूर गीतकार इरफान सिद्दीकी ने बताया कि स्थितियां सामान्य होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

    'डिस्को डांसर' की रीमेक को पूरा करने की है योजना

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थितियां सामान्य होने के बाद ही मिथुन की फिल्म 'डिस्को डांसर' की रीमेक पर काम शुरू हो सकता है। एक सूत्र ने कहा, "इस समय हमारे पास कई बड़ी समस्याएं हैं, जिसका समाधान खोजना है। स्थितियां सामान्य होने के बाद हम अपना काम शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं। हम अन्य प्रोजेक्ट के साथ 'डिस्को डांसर' की रीमेक के प्रोजेक्ट को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।"

    म्यूजिकल को लेकर इरफान ने साझा किया अनुभव

    इरफान ने आगे कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि चीजें जल्दी सामान्य हो जाएंगी। म्यूजिकल फिल्म के महत्व के बारे में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "म्यूजिकल फिल्म अपने आप में एक अलग अनुभव लेकर आती है। लाइव सिंगिंग, डांसिंग, सुंदर ग्राफिक्स और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस फिल्म को अलग बनाती है। सब कुछ इतना अद्भुत होता है कि इस पर विश्वास करने के लिए इसे देखना जरूरी है।"

    इन म्यूजिकल का इरफान ने किया निर्माण

    इससे पहले इरफान ने दो म्यूजिकल फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने अपने बैनर 'ग्रेविटी जीरो एंटरटेनमेंट LLP' के तहत 'बियॉन्ड बॉलीवुड' और 'उमराव जान अदा' म्यूजिकल का निर्माण किया है। इसमें लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान मर्चेंट शामिल थे।

    मिथुन की भूमिका में टाइगर श्रॉफ आ सकते हैं नजर

    'डिस्को डांसर' की रीमेक में मिथुन की भूमिका के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ के नाम की चर्चा चल रही है। इरफान ने हाल में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्हें इस म्यूजिकल के लिए नए चेहरे की तलाश है। इस फिल्म में कलाकार को केवल डांस और परफॉर्म करना नहीं होगा, बल्कि उन्हें लाइव सिंगिंग की प्रस्तुति भी देनी होगी। इस लिहाज से फिल्म में कलाकार की भूमिका थोड़ी कठिन बतायी जा रही है।

    ऐसी है ऑरिजनल फिल्म 'डिस्को डांसर'

    मिथुन की 'डिस्को डांसर' 1982 में रिलीज हुई थी। यह मिथुन के करियर की हिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म का निर्देशन बब्बर सुभाष ने किया था। मिथुन के अलावा इस फिल्म में राजेश खन्ना और ओम पुरी भी नजर आए थे। इस फिल्म मे संगीत बप्पी लहरी ने दिए थे और फारूख कैसर ने इसके गाने के बोल लिखे थे। फिल्म की पटकथा लेखन का काम मशहूर लेखक राही मासूम रजा ने किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    टाइगर श्रॉफ
    मिथुन चक्रवर्ती
    कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे दुलकर सलमान मुंबई
    जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर मुंबई
    आदित्य चोपड़ा की 'यशराज फिल्म्स' लॉन्च करने जा रही है अपना OTT प्लेटफॉर्म- रिपोर्ट मुंबई
    सलमान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' अक्टूबर में नहीं हो पाएगी रिलीज सलमान खान

    मनोरंजन

    सीधे OTT पर रिलीज हो सकती है विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' विक्की कौशल
    इस प्रोड्यूसर के साथ तीसरी बार फिल्म करेंगी विद्या बालन, शेफाली शाह भी आएंगी नजर विद्या बालन
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म 'मेजर' की रिलीज टली संदीप उन्नीकृष्णन
    जानिए कब से शुरू हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? नए अवतार में दिखेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

    टाइगर श्रॉफ

    फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ नोरा फतेही भी आएंगी नजर- रिपोर्ट गणपत फिल्म
    'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, सेट से वायरल हुई टाइगर श्रॉफ की तस्वीर मनोरंजन
    'रैम्बो' की हिन्दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस नहीं करेंगे प्रभास- रिपोर्ट मुंबई
    'रैम्बो' की हिन्दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ की जगह ले सकते हैं प्रभास मुंबई

    मिथुन चक्रवर्ती

    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, मिथुन चक्रवर्ती को नहीं मिला टिकट पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल
    साल 2021 में ये पांच कलाकार कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार
    2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनेगी राम गोपाल वर्मा की '12 O'Clock' बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 2.12 लाख नए मामले, 3,847 मौतें कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को दिया जा रहा पांच लाख का बीमा महाराष्ट्र
    IMA उत्तराखंड ने रामदेव को भेजा 1,000 करोड़ की मानहानि का नोटिस, माफी मांगने की मांग उत्तराखंड
    कोरोना वैक्सीन: कुछ शर्तों के साथ भारत को पांच करोड़ खुराकें देने को तैयार है फाइजर नीति आयोग
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023