NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर FIR दर्ज, मॉडल ने लगाया रेप का आरोप
    अगली खबर
    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर FIR दर्ज, मॉडल ने लगाया रेप का आरोप

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर FIR दर्ज, मॉडल ने लगाया रेप का आरोप

    लेखन भावना साहनी
    Oct 17, 2020
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई गई है।

    इंडस्ट्री की एक मॉडल और अभिनेत्री ने महाक्षय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप किया और उनका अबॉर्शन भी करवाया।

    मॉडल ने इस मामले में मिथुन की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली पर भी बेटे का साथ देने का आरोप लगाया है।

    आरोप

    शादी का वादा करके बनाए थे शारीरिक संबंध

    पीड़िता का कहना है कि वह 2015 से महाक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने पीड़िता से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे।

    इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2015 में महाक्षय ने उन्हें अपने घर बुलाया और सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बिना उनकी सहमति के उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद वह लगातार उनसे शादी का वादा करते रहे।

    प्रेग्नेंसी

    महाक्षय ने दवाई देकर करवा दिया अबॉर्शन- पीड़िता

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि महाक्षय ने चार साल तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वह शारीरिक और मानसिक तौर पर पीड़िता को परेशान भी करते रहे।

    उन्होंने कहा कि जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो महाक्षय उस पर अबॉर्शन करवाने का दबाव लगे, लेकिन जब वह इसके लिए नहीं मानी तो उन्होंने को कोई दवाई देकर उनका अबॉर्शन कर दिया।

    पीड़िता ने कहा कि उसे नहीं पता था कि दवाई से उसका अबॉर्शन हो जाएगा।

    जानकारी

    योगिता बाली ने दी थी धमकी- पीड़िता

    पीड़िता के अनुसार इस मामले की शिकायत के बाद महाक्षय की मां योगिता बाली ने पीड़िता को धमकी भी थी और यह मामला रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया था। जिसके चलते पीड़िता ने अपनी FIR में योगिता का नाम भी लिखवाया है।

    FIR

    अदालत के आदेश पर दर्ज हुई FIR

    इससे पहले 2018 में जब महाक्षय शादी करने वाले थे तब भी पीड़िता ने FIR दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।

    जिसके बाद मॉडल दिल्ली चली गई और यहां रोहिणी अदालत में FIR दर्ज कराने का अनुरोध किया। जिसके बाद अदालत ने शिकायत दर्ज करने और मामले की जांच करने के आदेश दिए।

    अब अदालत के आदेश पर ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

    शादी

    2018 में महाक्षय ने की थी अभिनेत्री मदालसा से शादी

    महाक्षय ने जुलाई 2018 में टीवी अभिनेत्री मदालसा शर्मा से शादी रचा ली। दोनों की शादी का आयोजन ऊटी में किया गया था, जिसमें केवल दोनों परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया गया था।

    उस समय भी इस विवाद के कारण दोनों की शादी पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, मदालसा के परिवार ने इन पर ध्यान न देते हुए तय तारीख को ही इनकी शादी की।

    मदालसा इन दिनों लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    मिथुन चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    सिनेमाघर दोबारा खुलने पर सबसे पहले रिलीज होगी प्रधानमंत्री की बायोपिक और 'खाली पीली' नरेंद्र मोदी
    अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे विक्की कौशल, बढ़ाएंगे 100 किलों से ज्यादा वजन मनोरंजन
    फिर विवादों में फंसी कंगना रनौत, कर्नाटक की अदालत ने दिए FIR दर्ज करवाने के आदेश मनोरंजन
    इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अक्षय कुमार के साथ किया था बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    इस उम्र में भी कैसे इतने फिट हैं अक्षय कुमार? जानिए उनकी फिटनेस का राज अक्षय कुमार
    सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, अब इंसानियत की मदद में बिताएंगी जिंदगी बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है 'दिल बेचारा' बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ 'लक्ष्मी बम' का जबरदस्त ट्रेलर, देखिए अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज अक्षय कुमार

    मिथुन चक्रवर्ती

    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन की कारण बेंगलुरु में फंसे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने फिल्मी करियर के लिए बदले अपने नाम बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025