NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मिथुन दा का जलवा यूं ही नहीं कायम, इन दमदार किरदारों से बनाया दीवाना
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: मिथुन दा का जलवा यूं ही नहीं कायम, इन दमदार किरदारों से बनाया दीवाना
    जन्मदिन विशेष: मिथुन चक्रवर्ती ने निभाए ये दमदार किरदार

    जन्मदिन विशेष: मिथुन दा का जलवा यूं ही नहीं कायम, इन दमदार किरदारों से बनाया दीवाना

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 16, 2023
    06:36 am

    क्या है खबर?

    डिस्को डांसर नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही उनके लिए कामयाबी के इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन मिथुन दा ने हिम्मत नहीं हारी। यही नतीजा है कि अब फिल्मों में न के बराबर दिखने वाले मिथुन की लोकप्रियता आज भी जस की तस है।

    16 जून को वह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए उनके दमदार किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    घिनुआ 

    मिथुन ने 1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से बॉलीवुड में कदम रखा था और अपनी इस पहली ही फिल्म से उन्होंने धमाका कर दिया था।

    इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

    मिथुन ने इस फिल्म में एक असाधारण तीरंदाज घिनुआ का किरदार निभाया, जो अंग्रेजों से एक बड़े खेल के लिए शर्त लगाता है। अगर आपने उनकी यह फिल्म नहीं देखी है तो आप यूट्यूब पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    #2

    जिम्मी

    मिथुन ने फिल्म 'डिस्को डांसर' में काम किया तो वह डांसिंग स्टार के रूप में स्थापित हो गए। देशभर में उनकी तूती बोलने लगी।

    इस फिल्म में उन्होंने जिम्मी नाम के ऐसे गरीब लड़के की भूमिका निभाई थी, जो मुंबई की झुग्गियों से उठकर पहले गलियों में अपनी प्रस्तुति देता है और फिर उसके बाद फर्श से अर्श तक का रास्ता तय करता है।

    आप यूट्यूब और MX प्लेयर पर मिथुन की फिल्म 'डिस्को डांसर' देख सकते हैं।

    #3

    कृष्णन अय्यर एमए

    मिथुन के करियर के बेहतरीन किरदारों की बात हो तो उनकी फिल्म 'अग्निपथ' को भला कैसे भूल सकते हैं।

    इस फिल्म में उन्होंने कृष्णन अय्यर एमए नाम का एक किरदार निभाया था और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था।

    फिल्म के लिए मिथुन ने सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। इसमें उनका किरदार बेहद अनोखा था।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #4

    शिबनाथ

    बंगाली फिल्म 'तहादेर कथा' में भी मिथुन का अभिनय देखने लायक था। इस फिल्म में उन्होंने एक स्वतंत्रता सैनानी शिबनाथ का किरदार निभाया था, जो भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अपने अंतिम समय तक लड़ता रहा।

    फिल्म में अपने उम्दा प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था।

    आप अमेजन प्राइम वीडियो पर मिथुन दा की यह फिल्म देख अपना दिन बना सकते हैं। उनका काम वाकई आपको खुश कर देगा।

    #5

    रामकृष्ण परमहंस

    रामकृष्ण परमहंस का किरदार मिथुन ने फिल्म 'स्वामी विवेकानंद' में निभाया था। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें मिथुन, स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण के किरदार में छा गए थे।

    किन्हीं कारणों से सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो सकी। इसका प्रीमियर राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर किया गया था।

    इस किरदार के लिए मिथुन को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के रूप में अपने करियर का तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिथुन चक्रवर्ती
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    मिथुन चक्रवर्ती

    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन की कारण बेंगलुरु में फंसे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने फिल्मी करियर के लिए बदले अपने नाम बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल माधुरी दीक्षित
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल फिट रहने के लिए करते हैं इस वर्कआउट और डाइट को फॉलो विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने शानदार अभिनय का कमाल विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल एक फिल्म के लेते हैं 5 करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्की कौशल

    बॉलीवुड समाचार

    'KGF' स्टार यश ने 'रामायण' में रावण बनने से किया इनकार, जानिए कारण दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'आदिपुरुष' का एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन, 50,000 से ज्यादा टिकट बिके प्रभास
    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस रणबीर कपूर
    सूर्या 'कर्ण' से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ चल रही बातचीत सूर्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025