NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मीका सिंह पर नाबालिग ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, दुबई में गिरफ्तार
    मनोरंजन

    मीका सिंह पर नाबालिग ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, दुबई में गिरफ्तार

    मीका सिंह पर नाबालिग ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, दुबई में गिरफ्तार
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Dec 07, 2018, 12:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मीका सिंह पर नाबालिग ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, दुबई में गिरफ्तार

    बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मीका पर विदेशी युवती द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल दुबई पुलिस द्वारा मीका से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मीका को दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। मीका को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि मीका एक इवेंट में परफॉर्मेस देने के लिए दुबई में हैं।

    मीका को UAE पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Member of Singer Mika Singh's team: Singer Mika Singh has been detained in United Arab Emirates (UAE) after a girl complained against him for alleged harassment. Questioning underway. pic.twitter.com/agdb4ASywR

    — ANI (@ANI) December 6, 2018

    नाबालिग ने मीका पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    मीका पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक, युवती की आयु 17 साल है और पेशे से ब्राजीलियन मॉडल है। युवती ने मीका पर आरोप लगाया है कि मीका ने उन्हें अश्लील तस्वीरें भेजीं हैं। इससे पहले 2016, में भी मीका पर यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। महिला मुंबई की एक मॉडल थी, इसके बाद मीका ने भी मॉडल के खिलाफ जबरन उगाही की रिपोर्ट लिखवाई थी।

    'द मसाला अवार्ड फंक्शन' के लिए दुबई में हैं मीका

    मीका ने दो दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की वीडियो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'हेय दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड 'द मसाला अवार्ड फंक्शन' को अटेंड करने आया हूं।' उन्होंने हॉलीवुड गायक एकॉन के साथ भी फोटो शेयर की थी। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म 'सिंबा' से उनका एक गाना रिलीज हुआ है।

    मीका द्वारा शेयर की गई वीडियो

    Hey #Dubai.. I’m in your city and it’s the 1st time I’m here to attend the most popular awards the #masalaawards ..See you tonight!

    A post shared by mikasingh on Dec 4, 2018 at 4:30am PST

    मीका सिंह पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

    मीका सिंह पहले भी कई मामलों में फंस चुके हैं। 2015 में एक इवेंट के दौरान मीका को डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साल 2006 में राखी सावंत ने मुंबई में एक बर्थडे सेलिब्रेशन में मीका के जबरन किस करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। साल 2014 में मीका हिट-एंड-रन केस में भी फंस चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ऑटो रिक्शा को कार से कुचल दिया था

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सिम्बा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    बजट: रिटायरमेंट पर मिलने वाली अवकाश नकदीकरण की सीमा 25 लाख रुपये की गई बजट
    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम
    बजट: युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का जोर, खोले जाएंगे 30 अंतरराष्ट्रीय केंद्र बजट

    बॉलीवुड समाचार

    फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा ने जैकेट से छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल अमृता अरोड़ा
    नेटफ्लिक्स 'द रोमांटिक्स' के जरिए देगा यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि, जारी किया ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां शुरू, मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी अभिनेत्री कियारा आडवाणी
    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण से सामंथा रुथ प्रभु का फर्स्ट लुक जारी  सामंथा रुथ प्रभु

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    सिम्बा फिल्म

    'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023