NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान और कैटरीना इन सुपरहिट गानों के लिए आए साथ, दिखा शानदार तालमेल
    अगली खबर
    सलमान और कैटरीना इन सुपरहिट गानों के लिए आए साथ, दिखा शानदार तालमेल

    सलमान और कैटरीना इन सुपरहिट गानों के लिए आए साथ, दिखा शानदार तालमेल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 25, 2023
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' के लिए चर्चा में हैं। फिल्म का लंबे समय इंतजार है। फिल्म में एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' के रूप में सलमान और कैटरीना की साझेदारी नजर आएगी।

    करीब 2 दशक से दोनों के रोमांस को पर्दे पर खूब पसंद किया जा रहा हैं।

    आइए नजर डालते हैं उन गानों पर, जो इनके साथ आने से यादगार बन गए।

    #1 

    'स्वैग से करेंगे स्वागत'                                      

    'स्वैग से स्वागत' 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का गाना है। यह गाना उन दिनों सलमान की पहचान बन गया था। आज भी किसी समारोह या टीवी शो में जब सलमान एंट्री लेते हैं तो उनका स्वागत इसी गाने से होता है।

    इस गाने को विशाल ददलानी और नेहा भसीन ने गाया था। इसका डांस मशहूर कोरियाग्राफर वैभवी मर्चेंट ने तैयार किया था।

    गाने में कैटरीना के लाजवाब अंदाज ने इसे और भी यादगार बना दिया।

    #2

    'माशाल्लाह'

    2012 की फिल्म 'एक था टाइगर' के साथ सलमान और कैटरीना के प्रशंसकों को एक और बेहतरीन गाना मिला।

    उन दिनों हर ओर इसका गाना 'माशाल्लाह' लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल था। आज भी यह गाना संगीत प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

    इस गाने को वाजिद खान ने श्रेया घोषाल के साथ गाया था। फिल्म का संगीत साजिद-वाजिद की मशहूर जोड़ी ने दिया था।

    गाने में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने सभी को आकर्षित किया था।

    #3

    'तू ही तो मेरी दोस्त है'

    सुभाष घई की फिल्म 'युवराज' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म से दर्शकों को एक बेहद खूबसूरत गाना मिला था।

    'तू ही तो मेरी दोस्त है' 2000 के दशक के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रोमांटिक गानों में शुमार था।

    खासकर, गाने के संगीत के कारण इसे खूब पसंद किया गया। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था।

    गुलजार के लिखे इस गाने को बेनी दयाल और श्रेया घोषाल ने गाया था।

    #4

    'सोनी दे नखरे' 

    2007 में फिल्म 'पार्टनर' आने के बाद 'सोनी दे नखरे' हर तरफ छा गया था। चाहे बर्थडे पार्टी हों या शादी, हर कहीं लोग इस गाने पर झूमते नजर आते थे।

    इस गाने में सलमान, कैटरीना के साथ गोविंदा भी नजर आए थे। यह गाना गोविंदा और सलमान के मजेदार डांस के लिए खूब पसंद किया गया। साथ ही गाने में कैटरीना की खूबसूरती के लोग कायल हो गए थे।

    #5

    'जस्ट चिल'

    एक पूरी पीढ़ी ने 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के गाने 'जस्ट चिल' का खूब लुत्फ उठाया है। उस समय हर समारोह में यह गाना बजता था।

    यह गाना कैटरीना के करियर के शुरुआती दिनों में आया था। गाने में अपने अंदाज से उन्होंने सबको आकर्षित किया था।

    हिमेश रेशमिया ने इस गाने का संगीत तैयार किया था और इसे सोनू निगम ने जयेश गांधी और अमृता काक के साथ गाया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कैटरीना ने 2003 में 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सलमान के साथ उनकी जोड़ी खासा पसंद की गई। वह 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'हेलो', 'टाइगर' और 'भारत' जैसी फिल्मों में सलमान के साथ नजर आ चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    कैटरीना कैफ
    बॉलीवुड समाचार
    टाइगर 3

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सलमान खान

    'टाइगर 3': सलमान खान ने बताया 'टाइगर का संदेश', देखें वीडियो  टाइगर 3
    'टाइगर 3' से पहले OTT पर देखिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में शामिल ये फिल्में यशराज फिल्म्स
    शाहरुख खान को कैसा लगा सलमान खान की 'टाइगर 3' का टीजर? अभिनेता ने खुद बताया शाहरुख खान
    सोमी अली ने बिना नाम लिए साधा सलमान पर निशाना, बोलीं- आज भी मिल रही धमकी सोमी अली

    कैटरीना कैफ

    'मिसेज अंडरकवर': इन फिल्मों में भी दिख चुकी है महिला जासूस की ताकत, जानिए कहां देखें राधिका आप्टे
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ  कार्तिक आर्यन
    अर्पिता की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ ने पहना था महंगा अनारकली सूट, जानिए कीमत अर्पिता खान
    मेट गाला 2023: नीतू कपूर ने की आलिया भट्ट की तारीफ, कैटरीना-करीना ने भी की प्रशंसा  आलिया भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    'गणपत' से 'ड्रीम गर्ल 2' तक, इस हफ्ते लगेगा एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का तड़का OTT प्लेटफॉर्म
    'गणपत' समेत इन फिल्मों की लद्दाख में हुई शूटिंग, कम तापमान में भी डटे रहे सितारे गणपत फिल्म
    जन्मदिन विशेष: नरगिस फाखरी का बॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ सफर? जानिए उनसे जुड़ीं खास बातें नरगिस फाखरी
    राज कुंद्रा ने किया शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान? जानिए आखिर क्या है सच्चाई राज कुंद्रा

    टाइगर 3

    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो सलमान खान
    'OMG 2' से लेकर 'गदर 2', जल्द रिलीज होने वाले हैं ये बड़े सीक्वल बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का 'एवेंजर्स: एंडगेम' से होगा खास कनेक्शन सलमान खान
    'टाइगर 3' से लीक हुईं सलमान खान की तस्वीरें, सामने आई यह अहम जानकारी  सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025