NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मानुषी छिल्लर को बाहरी व्यक्ति होने के नाते हुई परेशानी, बोलीं- शून्य से शुरू हुआ सफर
    अगली खबर
    मानुषी छिल्लर को बाहरी व्यक्ति होने के नाते हुई परेशानी, बोलीं- शून्य से शुरू हुआ सफर
    मानुषी छिल्लर ने अपने सफर पर की बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manushi_chhillar)

    मानुषी छिल्लर को बाहरी व्यक्ति होने के नाते हुई परेशानी, बोलीं- शून्य से शुरू हुआ सफर

    लेखन मेघा
    Aug 15, 2023
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने बीते साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई, लेकिन मानुषी खुद को भाग्यशाली मानती हैं और अपने सफर को बहुत रोमांचक बताती हैं।

    मानुषी स्वीकार करती हैं कि बाहरी व्यक्ति होने के नाते इंडस्ट्री में चीजें कुछ हद तक कठिन और परेशान करने वाली होती हैं।

    ऐसे में अब मानुषी ने अपने सफर के बारे में खुलकर बात की है।

    बयान

    आने वाली फिल्मों के लिए उत्साहित हैं मानुषी

    हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान मानुषी ने कहा, "इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति होने के नाते मुझे खुद पर गर्व और विश्वास है।"

    मानुषी मानती हैं कि एक बाहरी व्यक्ति होने की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन यही इसे और अधिक मजेदार बनाता है।

    अब अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिनमें से 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का पोस्टर और टीजर बीते दिन ही जारी हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का टीजर

    YRF ANNOUNCES RELEASE DATE OF ‘THE GREAT INDIAN FAMILY’… #VickyKaushal stars in this #VijayKrishnaAcharya directorial… In *cinemas* 22 Sept 2023. #YRF pic.twitter.com/74567j9Xsy

    — taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2023

    बयान

    मिस वर्ल्ड के बाद मिला एक निश्चित मंच

    मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद मनोरंजन जगत की इस दुनिया की ओर रुख किया है।

    ऐसे में वह मानती हैं कि एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने से एक निश्चित मंच आपको मिल जाता है।

    वह कहती हैं कि पूरे देश को आपके बारे में पता चलता है और बहुत से लोग आपको लॉन्च करना चाहते हैं।

    ऐसे में इंडस्ट्री में आने से पहले ही यह आपको ढेर सारा कैमरा एक्सपोजर भी मिलता है।

    बयान

    शून्य से करनी होती है शुरुआत- मानुषी

    मानुषी यह बात साफ करती हैं कि सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने और अभिनय करना बहुत अलग हैं।

    उन्होंने कहा, "मिस वर्ल्ड को लोग जानते हैं, लेकिन आपकी शुरुआत इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर ही होती है। इंडस्ट्री में आपको शून्य से शुरुआत कर आगे बढ़ना होता है।"

    अभिनेत्री कहती हैं कि मिस वर्ल्ड के बाद जिंदगी बदल जाती है, जिसकी आदत डालने में समय लगता है। खासकर तब जब आप केवल 20 साल के होते हैं।

    आगामी फिल्में 

    इन फिल्मों में नजर आएंगी मानुषी

    मानुषी विक्की कौशल के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का हिस्सा हैं, जो 22 सितंबर को रिलीज होगी।

    अभिनेत्री की 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें वह वरुण तेज के साथ दिखाई देंगी।

    मानुषी एक बार फिर अक्षय के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों 'बड़े मियां छोटे मियां' का हिस्सा हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं।

    इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'तेहरान' में भी नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानुषी छिल्लर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रहीं हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लॉन्च दीपिका पादुकोण
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू! अक्षय कुमार
    कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'धूम 4' पर अभिषेक बच्चन का खुलासा, टूट जाएगा प्रशंसकों का दिल अभिषेक बच्चन
    सुप्रिया पाठक की 'खिचड़ी 2' का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा  खिचड़ी
    'OMG 2' रिव्यू: यौन शिक्षा का महत्व समझाने के साथ हंसाएगी अक्षय-पंकज की यह बेहतरीन फिल्म ओह माय गॉड 2
    'गदर 2' रिव्यू: जीते में दिखी तारा सिंह की बहादुरी, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर फिल्म  गदर 2 फिल्म

    मनोरंजन

    सूर्या के जन्मदिन पर जारी हुई 'कंगुवा' की पहली झलक, दिशा पाटनी संग नजर आएंगे अभिनेता सूर्या
    मनीष पॉल की अक्षय कुमार ने सरेआम की थी बेइज्जती, बोले- लगा खत्म हो जाएगा करियर मनीष पॉल
    अजय देवगन के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में शुरू हुआ भीख मांगो आंदोलन, जानिए वजह  अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष: मनोज कुमार ऐसे बने 'भारत कुमार', देशभक्ति से लबरेज फिल्मों से बनाई अलग पहचान  जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025