NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी 'लाल सिंह चड्ढा', YRF के लिए ठुकराई फिल्म
    अगली खबर
    करीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी 'लाल सिंह चड्ढा', YRF के लिए ठुकराई फिल्म
    'लाल सिंह चड्ढा' ठुकरा चुकी हैं मानुषी छिल्लर

    करीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी 'लाल सिंह चड्ढा', YRF के लिए ठुकराई फिल्म

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 14, 2022
    11:05 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा चर्चा में है।

    गुरुवार को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जहां आमिर के प्रशंसक फिल्म को पसंद कर रहे हैं, वहीं फिल्म का विरोध भी हो रहा है।

    फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आ रही हैं।

    अब फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। खबरों के अनुसार करीना से पहले यह फिल्म मानुषी छिल्लर को ऑफर की गई थी।

    वजह

    यशराज फिल्म्स के साथ डेब्यू करना चाहती थीं मानुषी

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'लाल सिंह चड्ढा' में फीमेल लीड के लिए पहली पसंद 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी थीं।

    हालांकि, जब मानुषी को यह फिल्म ऑफर हुई तब उन्हें 'सम्राट पृथ्वीराज' मिल चुकी थी।

    किसी भी न्यूकमर के लिए यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करना बड़ी बात है।

    मानुषी भी ऐसा ही करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने 'LSC' के लिए मना कर दिया।

    हालांकि, मानुषी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

    पहली फिल्म

    'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में किया डेब्यू

    मानुषी ने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। अक्षय इसमें पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म 3 जून को रिलीज हुई थी। बड़े पैमाने पर प्रचार किये जाने के बावजूद फिल्म दर्शक जुटाने में कामयाब नहीं हुई थी।

    फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद मानुषी अब फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

    करीना कपूर

    'लाल सिंह चड्ढा' में करीना बनीं फीमेल लीड

    'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने लाल सिंह की प्रेमिका और पत्नी की भूमिका निभाई है।

    फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद करीना ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके बेटे जेह गर्भ में थे।

    दर्शक नेपोटिज्म पर करीना के एक पुराने बयान को लेकर उनकी इस फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे थे।

    आमिर के पुराने बयानों की वजह से भी फिल्म का विरोध हो

    यशराज फिल्म्स

    इन सितारों ने भी YRF के साथ किया डेब्यू

    यशराज फिल्म्स मानुषी से पहले भी कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है। इनमें से किसी की पहली फिल्म सुपरहिट हुई तो किसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रह गई।

    अनुष्का शर्मा ने यशराज की 'रब ने बना दी जोड़ी' से पर्दे पर कदम रखा था। भूमि पेडनेकर की भी पहली फिल्म यशराज की 'दम लगाके हइशा' थी।

    परिणीति चोपड़ा ने YRF की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    मानुषी छिल्लर
    लाल सिंह चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका और चीन के बीच हुआ व्यापार समझौता, अब आगे क्या? अमेरिका
    LoC पर 19 दिन बाद पहली बार शांति से गुजरी रात, कोई गोलीबारी नहीं नियंत्रण रेखा (LoC)
    ISRO किन-किन देशों के लिए अब तक लॉन्च कर चुका है मिशन? ISRO
    अमेजन पर कैसे करें कूपन का उपयोग? अमेजन

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या कैटरीना के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज? बॉलीवुड समाचार
    'रक्षा बंधन' से 'गोविंदा नाम मेरा' तक, इन फिल्मों में दिखेंगी भूमि पेडनेकर जन्मदिन विशेष
    'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते करण जौहर
    क्या आप जानते हैं? राजेश खन्ना ने फिल्म 'आनंद' के लिए नहीं ली थी कोई फीस बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
    दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी शाहिद कपूर
    क्या अर्सलान गोनी से जल्द शादी रचाएंगी ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान? सेलिब्रिटी गॉसिप
    सुजॉय घोष की 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ सकते हैं विजय वर्मा नेटफ्लिक्स

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रहीं हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लॉन्च दीपिका पादुकोण
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू! अक्षय कुमार
    कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड समाचार

    लाल सिंह चड्ढा

    'लाल सिंह चड्ढा' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग लद्दाख में करेंगे आमिर खान- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी मुंबई
    आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी हुई शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अगले साल वैलेंटाइन वीक पर भी रिलीज नहीं होगी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025