NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ऑस्कर की लाइब्रेरी में होगी शामिल, निर्देशक ने जताया आभार
    अगली खबर
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ऑस्कर की लाइब्रेरी में होगी शामिल, निर्देशक ने जताया आभार
    ऑस्कर की लाइब्रेरी में शामिल हुई 'जोरम' (तस्वीर: एक्स/@@rameshlaus)

    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ऑस्कर की लाइब्रेरी में होगी शामिल, निर्देशक ने जताया आभार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 10, 2024
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    मनोज बाजपेयी और जीशान आय्यूब की फिल्म 'जोरम' पिछले साल दुनियाभर के समीक्षकों को पसंद आई थी। फिल्म ने 8 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

    फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की गई थी, जहां इसे खूब सराहना मिली।

    अब फिल्म को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। फिल्म की स्क्रिप्ट को ऑस्कर की लाइब्रेरी में रखने का फैसला किया गया है।

    फिल्म निर्माताओं ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की है।

    खबर

    दुनियाभर के फिल्म जानकारों के लिए उपलब्ध होगी स्क्रिप्ट

    अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की प्रतिष्ठित लाइब्रेरी (ऑस्कर की लाइब्रेरी) ने 'जोरम' के स्क्रीनप्ले को अपने स्थाई संग्रह में शामिल करने का फैसला लिया है।

    इसके उपलब्धि के साथ ही फिल्म की बेहतरीन गुणवत्ता पर एक अमिट मुहर लग गई है।

    ऑस्कर की लाइब्रेरी में शामिल होने से फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले दुनियाभर के फिल्म जानकारों और छात्रों की पढ़ाई और रिसर्च के लिए उपलब्ध होगी।

    लाइब्रेरी 

    क्या है ऑस्कर की लाइब्रेरी?

    ऑस्कर लाइब्रेरी में दुनियाभर के फिल्म जानकारों, छात्रों और शिक्षकों के रिसर्च के लिए सामग्री उपलब्ध होती है।

    यह लॉस एंजेलिस में स्थित है और अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स इसका संचालन करती है। इसकी स्थापना 1928 में हुई थी।

    यहां मौजूद सामग्री सिर्फ यहीं बैठकर पढ़ने के लिए उपलब्ध होती हैं। इसकी सख्ती से निगरानी की जाती है कि कोई इसे चुरा या बांट न सके।

    लोग लाइब्रेरी में इन सामग्रियों को डिजिटल तौर पर भी पढ़ सकते हैं।

    निर्देशक

    निर्देशक देवाशीष मखीजा ने जताई खुशी

    फिल्म के लेखक और निर्देशक देवाशीष मखीजा ने इस उपलब्धि पर अपना खुशी जताई।

    न्यूज 18 के अनुसार, उन्होंने कहा, "जोरम को बनाने में होनहार लोगों की एक छोटी सी सेना का असीमित जुनून शामिल है। फिल्म के स्क्रीनप्ले को अकैडमी लाइब्रेरी के स्थाई संग्रह में शामिल होने से हम रोमांचित हैं। इतने प्रतिष्ठित संस्था से यह मान्यता मिलना दुर्लभ, बेशकीमती और विनम्र करने वाला है। हम अकैडमी को धन्यवाद देते हैं।"

    फिल्म

    ऐसी है 'जोरम' की कहानी

    'जोरम' की कहानी दसरू (मनोज) की है, जिसकी पत्नी की मुंबई में हत्या हो जाती है। इसका इल्जाम उस पर लगता है और ऐसे में वह अपनी 3 महीने की बच्ची के साथ वापस अपने गांव भागने की कोशिश में जुट जाता है।

    यह फिल्म 8 दिसंबर को रणबीर कपूर की 'एनिमल' के 1 हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आई थी।

    फिल्म की बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर मनोज की राय थी कि इससे सिनेमा की गुणवत्ता नहीं मापी जा सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पिछले साल आई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के स्क्रीनप्ले को भी ऑस्कर की लाइब्रेरी के स्थाई संग्रह के लिए चुना गया था। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। यह फिल्म भारत के स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाने पर आधारित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    मनोज बाजपेयी

    'सिर्फ एक बंदा काफी है' में क्यों नहीं हुआ आसाराम बापू के नाम का इस्तेमाल?  आसाराम बापू
    मनोज बाजपेयी ने 150 से ज्यादा बार में याद की थी 'बंदा' की क्लाइमैक्स स्पीच मनोरंजन
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' के निर्माताओं को पीसी सोलंकी ने भेजा नोटिस, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड  बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बॉक्स ऑफिस: 'डंकी' और 'सालार' ने फिर पकड़ी रफ्तार, लाखों में हो रहा 'एनिमल' का कारोबार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    नवाज ने अपनी पैन इंडिया फिल्म 'सैंधव' के लिए सीखी तेलुगु, साझा किया शूटिंग का अनुभव  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैटरीना कैफ से विजय सेतुपति तक, जानिए 'मेरी क्रिसमस' के लिए सितारों ने ली कितनी फीस कैटरीना कैफ
    'मस्ती' के सीक्वल के साथ फिर लौटेगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मिलाप संभालेंगे कमान रितेश देशमुख
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025