NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज बाजपेयी बॉक्स ऑफिस को तवज्जो देने पर बोले- हम क्या मिसाल बना रहे हैं?
    अगली खबर
    मनोज बाजपेयी बॉक्स ऑफिस को तवज्जो देने पर बोले- हम क्या मिसाल बना रहे हैं?
    बॉक्स ऑफिस को तवज्जो दिए जाने पर भड़के मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी बॉक्स ऑफिस को तवज्जो देने पर बोले- हम क्या मिसाल बना रहे हैं?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 30, 2023
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    मनोज बाजपेयी ने इस साल 2 फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। ZEE5 पर आई उनकी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में उनके अभिनय का ऐसा जादू चला कि फिल्म को बाद में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

    सिनेमाघरों में आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए चर्चा में रहती हैं। कुछ साल पहले तक एक आम दर्शक को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से फर्क नहीं पड़ता था।

    मनोज ने इस पर अपनी बात कही है।

    खबर

    अब लोग सिर्फ कमाई की बात करते हैं- मनोज

    DNA इंडिया से बातचीत में मनोज ने कहा, "अगर आप उनको रोज आंकड़ें दिखाएंगे तो वे सिर्फ उसी के बारे में बात करेंगे। ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर हैं। हर दूसरी पोस्ट हाल में रिलीज हुई फिल्मों के आंकड़ों के बारे में होती है। पहले वे 3 स्टार और 2 स्टार की बात करते थे। अब वे स्टार को नजरअंदाज करते हैं और सिर्फ फिल्मों की कमाई के बारे में बात करते हैं।"

    आगे 

    कंटेंट से ज्यादा कमाई को तवज्जो देने पर बोले मनोज

    मनोज ने कहा कि इससे साफ है कि फिल्म जगत किस तरह काम कर रहा है। बॉक्स ऑफिस को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों पर इन आंकड़ों की बमबारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा, "आप जो भी उनको दे रहे हैं, वो उसका उपभोग करेंगे। यह उनकी गलती नहीं है। एक इंडस्ट्री के रूप में हम क्या कर रहे हैं? हम क्या मिसाल बना रहे हैं? क्या यह सही तरीका है?"

    सफलता

    'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सफलता को बताया ऐतिहासिक

    मनोज ने 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने पर भी खुशी जाहिर की।

    उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक था। यह स्टोरीटेलिंग और कहानी कहने की ताकत के बारे में बहुत कुछ कहता है। इससे साबित होता है कि अच्छी फिल्मों को हमेशा उसके दर्शक मिल जाएंगे।"

    इस साल मनोज की 'जोरम' भी रिलीज हुई। इस फिल्म को दुनियाभर के समीक्षकों की सराहना मिली थी।

    आगामी फिल्में

    इन प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं मनोज 

    मनोज अगले साल नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'किलर सूप' में नजर आएंगे। अभिषेक चौबे की इस सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    वह कानू बह्ल की फिल्म 'डिस्पैच' का भी हिस्सा हैं। यह फिल्म एक क्राइम जर्नलिस्ट पर आधारित है। इस फिल्म में बाजपेयी के साथ शहाणा गोस्वामी और रितुपर्णा सेन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

    वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक फिल्म का भी हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज बाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बनी जोड़ी, जल्द एक फिल्म में साथ आएंगे नजर नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    शाहरुख खान ने सबकुछ उजड़ जाने के बाद खड़ा किया अपना परिवार- मनोज बाजपेयी शाहरुख खान
    करोड़ों की रिश्वत ठुकराकर आसाराम को जेल पहुंचाने वाले सोलंकी का किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी  बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी बोले- इंडस्ट्री में स्टार बनने के पीछे की राजनीति नहीं संभाल पाए थे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025