फिल्म 'पैट्रियट' की रिलीज तारीख बदलते ही ट्रेलर पर आया अपडेट, इस दिन होगा लॉन्च
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के 2 सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल आगामी फिल्म 'पैट्रियट' के साथ लौट रहे हैं। पहले इसे 23 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन अब तारीख को बदल दिया गया है। नए अपडेट के अनुसार, फिल्म अब 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए उतरेगी। रिलीज में बदलाव के ऐलान के एक दिन बाद, निर्माताओं ने 'पैट्रियट' के ट्रेलर रिलीज पर भी बड़ा अपडेट दे दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा।
ट्रेलर
इस दिन लॉन्च होगा 'पैट्रियट' का ट्रेलर
'पैट्रियट' का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 4 अप्रैल की तारीख चुनी गई है। आधिकारिक पुष्टि के साथ बताया गया है कि ट्रेलर 4 अप्रैल को सीधे सिनेमाघरों में लॉन्च होगा। यह मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का ट्रेलर इस तरह बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में आएगा। रागम थिएटर, त्रिशूर में ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम शाम 6 बजे से होगा, जहां ममूटी उपस्थित होंगे। वहीं कविता थिएटर, एर्नाकुलम में मोहनलाल मौजूद रहेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Patriot Official Trailer Release !!
— Mammootty (@mammukka) April 2, 2026
Ragam Theatre , Thrissur
4th April , 06:00 PM IST
Be there... , Because I’ll be there too 😊 pic.twitter.com/WXnm0cWin5
कार्यक्रम
कॉम्प्लिमेंट्री पास के जरिए कार्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
निर्माताओं ने आगे बताया कि ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉम्प्लिमेंट्री पास होना जरूरी होगा। मतलब यह कि कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए टिकट नहीं खरीदने हाेंगे, बल्कि पास को हासिल करना होगा। महेश नारायणन द्वारा निर्देशित 'पैट्रियट' की कहानी देश की सुरक्षा, जासूसी और विश्वासघात के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी वाले फहाद फासिल इसमें खलनायक का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। उनके अलावा, नयनतारा, रेवती और कुंचाको बोबन भी अहम किरदारों में हैं।