Loading...
आ गई अर्जुन-मलाइका की शादी की तारीख, अगले महीने इस तारीख को होगी वेडिंग!

आ गई अर्जुन-मलाइका की शादी की तारीख, अगले महीने इस तारीख को होगी वेडिंग!

Mar 27, 2019
03:31 pm

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की चर्चा चल रही है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ये जोड़ा अप्रैल में शादी करेगा और अब यह पुख्ता भी हो गया है। दरअसल, इनकी शादी की डेट भी सामने आ गई है और वेडिंग सेरेमनी अगले महीने ही संपन्न होने जा रही है।

तारीख

19 अप्रैल, 2019 को होगी शादी

स्पॉटबाय की खबर के अनुसार, मलाइका-अर्जुन 19 अप्रैल, 2019 को शादी करने जा रहे हैं।

शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी का कार्यक्रम बेहद प्राइवेट रखा जाएगा।

शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

इस शादी में मलाइका की खास दोस्त करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शामिल होने की खबरें हैं।

शादी

अर्जुन-मलाइका का कहना ये

कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ चर्च में शादी करेंगे।

मलाइका ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। मलाइका का कहना था कि ये अफवाह मीडिया द्वारा ही फैलाई गई है।

वहीं, शादी के बारे में अर्जुन ने कहा था कि जब समय आएगा तब वह इसके बारे में बात करेंगे।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शादी

टीम को अर्जुन-मलाइका ने दिए खास दिशा-निर्देश

इसके पहले कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि अर्जुन और मलाइका अपनी शादी को बेहद प्राइवेट इवेंट ही रखना चाहते हैं।

इसके लिए दोनों ने अपनी टीम को शादी को लेकर खास दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

हेअर आर्टिस्ट से लेकर मेक-अप आर्टिस्ट तक को किसी के साथ भी किसी तरह की जानकारी साझा करने के लिए मना किया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

डिनर डेट के दौरान अर्जुन-मलाइका

तलाक

मलाइका की होगी ये दूसरी शादी

गौरतलब है कि अर्जुन-मलाइका का रिश्ता पिछले साल लाइमलाइट में आया था जब दोनों एक साथ लैक्मे फैशन वीक में बैठे नज़र आए थे।

वहीं, मलाइका की यह दूसरी शादी होगी।

मलाइका ने इससे पहले अरबाज़ खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है।

मई 2017 में अरबाज और मलाइका ने तलाक ले लिया था।

मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास ही है।

ADVERTISEMENT