NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी
    अगली खबर
    पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी

    पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी

    लेखन भावना साहनी
    Sep 30, 2020
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि, अब वह मनोरंजन जगत में अपने कदम जमाने की तैयारी में जुट गए हैं।

    दरअसल, TOI की रिपोर्ट के अनुसार अब धोनी का प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' पौराणिक विज्ञान पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्होंने क्या टाइटल तय किया है।

    कहानी

    किताब पर आधारित है वेब सीरीज

    धोनी एंटरटेनमेंट एक ऐसी किताब की कहानी को वेब सीरज के रूप में पेश करने जा रहा है, जो आज तक कभी प्रकाशित ही नहीं हुई।

    इस नए प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर प्रॉडक्शन हाउस की प्रबंधक और धोनी की पत्नी साक्षी का कहना है कि यह बेहद दिलचस्प और साहसिक कहानी होने वाली है।

    साक्षी ने बताया कि यह किताब एक अघोरी के बारे में है जो एक एकांत द्वीप में सभी हाई-टेक सुविधाओं के साथ रहता है।

    बयान

    जल्द फाइनल होगी कास्ट

    साक्षी ने आगे कहा, "हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस ब्रह्मांड के हर पहलू को देख पाएं। हमारी कोशिश है कि हम कहानी और इसके हर चरित्र को बिल्कुल सटीक पेश करें। जल्द ही इस सीरीज की कास्ट को फाइनल किया जाएगा।"

    निर्माण

    धोनी ने पिछले साल रखा था मनोरंजन की दुनिया में कदम

    गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने बीते वर्ष ही 'धोनी एंटरटेनमेंट' के जरिए मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा है। 2019 में इस बैनर ने अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री 'द रोर ऑफ द लायन' सीरीज का निर्माण किया था।

    बता दें कि इस सीरीज को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस सीरीज में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो वर्ष के निलंबन के बाद वापसी को पेश किया था।

    वर्क फ्रंट

    IPL में व्यस्त चल रहे हैं धोनी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि धोनी के इस बैनर तले पांच अन्य प्रोजेक्ट्स का भी निर्माण किया जा रहा है। साक्षी का दावा है कि इसके जरिए वह नए टैलेंट को बढावा देंगे।

    वहीं, दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 15 अगस्त को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया था। फिलहाल वह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के तौर पर UAE में IPL खेलने में व्यस्त हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम
    IPL फिर हो रहा शुरू, जियो के इन प्लांस के साथ जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में देखें IPL 2025
    अजरबैजान और तुर्की को पर्यटन में भारत से कितना फायदा मिलता है? तुर्की
    यूबीसॉफ्ट 2026 में लॉन्च कर सकती है 'प्रिंस ऑफ पर्शिया' गेम का रीमेक गेम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: DC बनाम KXIP मैच का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो पंजाब किंग्स
    IPL 2020: DC बनाम KXIP मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL 2020: सीजन के पहले मैच से पहले दिल्ली को लगा झटका, अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल इशांत शर्मा
    IPL 2020: एक और मैच मिस कर सकते हैं CSK स्टार ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL में धोनी द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इस बार कितनी मजबूत है CSK की गेंदबाजी? पढ़ें पूरा विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: CSK का एक खिलाड़ी और 12 सपोर्ट स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स: IPL में कौन बेहतर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    इन अभिनेत्रियों ने सलमान के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू, लेकिन अब नहीं आती नजर मनोरंजन
    गिरफ्तार हो चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, कई ने खाई जेल की हवा अक्षय कुमार
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाया रेप और धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज करवाई शिकायत मनोरंजन
    शाहिद ने नेटफ्लिक्स के साथ की 100 करोड़ रुपये की डील, कई प्रोजेक्ट्स का बनेंगे हिस्सा नेटफ्लिक्स

    मनोरंजन

    'खाली-पीली' के मेकर्स की नई पहल, ड्राइव-इन थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    श्वेता तिवारी भी मिली कोरोना वायरस पॉजिटिव, अभिनेत्री ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    मार्वल के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पांच बेहतरीन फिल्में हॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स: बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए अर्जुन माथुर, इन भारतीय सीरीज को मिली जगह हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025