Page Loader
अजय देवगन से कंगना रनौत तक, भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे
जानिए, कौन से सितारे हैं भोलेनाथ के भक्त

अजय देवगन से कंगना रनौत तक, भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे

लेखन पलक
Mar 08, 2024
12:14 pm

क्या है खबर?

आज (8 मार्च) पूरा देश महाशिवरात्रि का पर्व मना रहा है। आम से लेकर खास तक सभी लोग भोले की भक्ति में रंगे हैं। इस भक्तिमय माहौल में बॉलीवुड सितारे भी भोले के भक्त बनकर भगवान की आरधना करने में लगे हैं। यूं तो अक्सर इन सितारों को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाते देखा जाता है, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सितारों की भगवान भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा है। चलिए जानते हैं इन शिवभक्तों के बारे में।

#1

अजय देवगन

इंडस्ट्री में अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर अजय देवगन का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है। अभिनेता की भगवान शिव में गहरी आस्था है। अजय कई बार अपनी फिल्मों को शिवरात्रि के मौके पर रिलीज करते हैं। इस बार भी अभिनेता ने इस खास मौके पर 'शैतान' रिलीज की है। इतना ही नहीं अजय ने अपने सीने पर महादेव का टैटू भी बनवा रखा है। उनकी भगवान में आस्था प्रशंसक पिछले कई सालों से देख रहे हैं।

#2

संजय दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त को भी भगवान शिव की आस्था में लीन देखा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय की सुबह की शुरुआत भगवान आशुतोष की अराधना से होती है। दावा तो यह भी किया जाता कि संजय हर साल शिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से मनाते हैं। संजय ने भी अपनी बाजू पर शिव शंकर का टैटू बनवा रखा है, जिसके नीचे संस्कृत में 'ओम नमः शिवाय' भी लिखा है।

#3

कंगना रनौत

बॉलीवुड में तरह-तरह के बयान देकर सुर्खियों में आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत भगवान शिव के आगे नतमस्तक हो जाती हैं। कंगना भोलेनाथ को बहुत मानती हैं। अभिनेत्री को अक्सर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करते हुए देखा जाता है। वह भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। उनके अनुसार भगवान शिव पहले योगी हैं, जिन्होंने योग की शुरुआत की थी।

#4

रवि किशन

भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया तक धमाल मचाने वाले अभिनेता रवि किशन शिव को अपना आराध्य मानते हैं। इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए सुर्खियों में बने हुए रवि के लिए यह बात प्रसिद्ध है कि वह अपने किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले 'हर हर महादेव' का नारा लगाते हैं। यहां तक की वह पूरी टीम को भी ऐसा करने के लिए कहते हैं।

जानकारी

इन सितारों को भी कहा जाता है शिवभक्त

इस सूची में माधुरी दीक्षित, मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, ऋतिक रोशन और सलमान खान जैसे सितारों का नाम भी शामिल है। यह सितारे अक्सर अपनी भक्ति का उदाहरण देते रहते हैं।