NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित
    अगली खबर
    एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित
    वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित

    एक खास प्रोजेक्ट में वरुण धवन के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 23, 2022
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    डेविड धवन के बेटे और अभिनेता वरुण धवन कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। मौजूदा दौर के वह व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। इस साल भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं।

    इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे दिया है।

    उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    कुछ खास आने वाला है- वरुण

    वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर माधुरी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री के साथ पोज देते हुए दिखे हैं।

    माधुरी नीले रंग की साड़ी पहनी दिखी हैं, जबकि वरुण ने सफेद कलर का कोट पहना है।

    वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धक धक करने लगा, कुछ खास आने वाला है।' अब क्या खास प्रोजेक्ट आएगा, ये तो दोनों कलाकारों को ही पता होगा।

    अटकलें

    क्या किसी सॉन्ग में दिखेंगे माधुरी और वरुण?

    सोशल मीडिया पर वरुण और माधुरी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों किसी सॉन्ग में एक साथ नजर आएंगे।

    एक फैंस ने अपने कमेंट में लिखा, 'वाह। क्या यह एक गाना है?'

    एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आप लोगों को एक नए प्रोजेक्ट में साथ देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। ऐसा लगता है कि आप कोई गाना लेकर आ रहे हैं।''

    वरुण-माधुरी

    'कलंक' में साथ दिखे चुके हैं वरुण और माधुरी

    वरुण और माधुरी इससे पहले अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कलंक' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। करण जौहर ने इस फिल्म का निर्माण किया था।

    फिल्म में वरुण और कियारा आडवाणी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक ने पसंद किया था।

    इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे।

    वर्कफ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं वरुण और माधुरी

    वरुण फिल्म 'रणभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' से जुड़ा है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। फिल्म 'इक्कीस' भी वरुण के खाते से जुड़ी है।

    माधुरी पिछले काफी समय से अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फेम गेम' से OTT पर कदम रखेंगी।

    वह अमेजन प्राइम वीडियो की एक फिल्म में भी दिखेंगी, जिसमें पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकीं माधुरी को 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला, जिनमें से चार बार वह विजेता रही हैं। फिल्म 'तेजाब' से माधुरी के करियर को उड़ान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    इंस्टाग्राम

    कुछ वक्त के लिए छुपाना चाहते हैं कोई इंस्टाग्राम पोस्ट? ऐसे कर सकते हैं आर्काइव फेसबुक
    क्या जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक? डिलीट हुए सभी पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम में आया विजुअल रिप्लाई फीचर, वीडियो बनाकर कॉमेंट्स में कर सकेंगे रिप्लाई सोशल मीडिया
    वेबसाइट्स पर शेयर कर पाएंगे अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल, मिला नया इंबेड फीचर फेसबुक

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू? सेलिब्रिटी गॉसिप
    'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक में दिख सकती हैं सान्या मल्होत्रा आगामी फिल्में
    क्या आप जानते हैं? कैटरीना ने ठुकरा दी थी रणबीर की फिल्म 'बर्फी' कैटरीना कैफ
    क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क मुंबई

    वरुण धवन

    दिसंबर में OTT प्लेटफॉर्म रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में, जरुर देखें परेश रावल
    दर्शकों को पसंद आ रहा है वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1' का ट्रेलर, मिले इतने व्यूज बॉलीवुड समाचार
    कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी बॉलीवुड समाचार
    नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    यामी ने 16 बच्चों को बनाया बंधक, फिल्म 'ए थर्सडे' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सुपरहीरो शक्तिमान पर बन रही फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया टीजर बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लव हॉस्टल' के बारे में जानिए सबकुछ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025