NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल

    लेखन नेहा शर्मा
    May 15, 2023 | 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल
    माधुरी दीक्षित ने इन किरदारों से बनाया दर्शकों को अपना मुरीद (तस्वीर: इंस्टा/@madhuridixitnene)

    माधुरी दीक्षित आज भले ही पर्दे पर कम सक्रिय हैं, लेकिन अपनी अदाकारी और खूबसूरती के चलते वह आज भी प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। माधुरी ने कई सफल फिल्में दी हैं। उनके नाम जुड़ने भर से फिल्में हिट हो जाती थीं। न सिर्फ अदाकारी, बल्कि अपने डांस के जरिए भी उन्होंने दर्शकों को मुरीद बनाया है। आज यानी 15 मई को माधुरी अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए एक नजर उनके बेहतरीन किरदारों पर डालते हैं।

    'देवदास' की चंद्रमुखी

    जब भी माधुरी के करियर की यादगार भूमिकाओं पर बात होती है तो उनकी फिल्म 'देवदास' में उनका किरदार आंखों के सामने आ जाता है। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रमुखी का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। फिल्म में माधुरी तवायफ बनी थीं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान लीड रोल में थे। यह फिल्म MX प्लेयर और वूट पर मौजूद है।

    'तेजाब' की मोहिनी

    'तेजाब' अगर आपने देखी होगी तो इसमें मोहिनी बनीं माधुरी तो आपको बेशक याद होंगी। यही वो फिल्म थी, जिसने उन्हें राताें-रात स्टार बना दिया था। 'तेजाब' का म्यूजिक सुपरहिट रहा और माधुरी पर फिल्माए गए गाने 'एक दो तीन' ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में माधुरी की जोड़ी बनी। फिल्म में उनका नाम मोहिनी था, जो एक तड़ीपार मुन्ना से प्रेम करती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    'दिल' की मधु मेहरा

    माधुरी ने अपने करियर में पहली बार फिल्म 'दिल' के जरिए इंद्र कुमार के साथ काम किया और उनकी यह फिल्म भी हिट रही थी। इंद्र के साथ उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'टोटल धमाल' में काम किया था। 'दिल' में माधुरी ने आमिर की प्रेमिका मधु मेहरा का किरदार निभाया था और अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। यह फिल्म MX प्लेयर पर देखी जा सकती है।

    'हम आपके हैं कौन' की निशा चौधरी

    सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी के किरदार निशा चौधरी को भला कोई कैसे भूल सकता है। इसमें सलमान खान, माधुरी और बड़जात्या की तिकड़ी कमाल कर गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई की ही, वहीं इससे जुड़े कलाकारों की भी जमकर तारीफ हुई, खासकर माधुरी की। फिल्म के लिए माधुरी को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स, ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    'दिल तो पागल है' की पूजा

    इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें माधुरी को शाहरुख खान के साथ देखा गया था। फिल्म में माधुरी के साथ करिश्मा कपूर भी थीं, लेकिन माधुरी ने महफिल लूट ली। इस फिल्म में माधुरी के किरदार का नाम पूजा था। इसमें शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया और माधुरी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार एक बार फिर अपने नाम किया। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    माधुरी दीक्षित
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    माधुरी दीक्षित

    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित की त्वचा इस उम्र में भी है चमकदार, जानिए इसका राज जन्मदिन विशेष
    'धमाल 4' में अजय के बाद अनिल कपूर और माधुरी की एंट्री, फिर धमाल मचाएगी तिकड़ी अनिल कपूर
    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे': अनिल कपूर और माधुरी ने की रानी मुखर्जी की अदाकारी की तारीफ  अनिल कपूर
    ऐपल के CEO टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ खाया अपना पहला वड़ा पाव ऐपल

    बॉलीवुड समाचार

    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज प्रियंका चोपड़ा
    सारा और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर सारा अली खान
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी रणबीर कपूर
    शाहरुख की 'डॉन 3' पर आया अपडेट, पटरी पर लौटी फिल्म, फरहान सरपट लिख रहे कहानी शाहरुख खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जरीन खान ने सलमान खान संग की बॉलीवुड में शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर जरीन खान
    जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई मानुषी छिल्लर
    जन्मदिन विशेष: सनी लियोनी ने यूं तय किया 'बिग बॉस' से कान्स तक का सफर बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: 'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा 10वीं में छोड़ना चाहती थीं पढ़ाई अदा शर्मा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023