NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा कर रही अपने बैनर के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम, मां मधु का खुलासा
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा कर रही अपने बैनर के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम, मां मधु का खुलासा
    मधु चोपड़ा ने की प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ

    प्रियंका चोपड़ा कर रही अपने बैनर के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम, मां मधु का खुलासा

    लेखन मेघा
    Dec 29, 2023
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाने के बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा और छा गईं। अब अभिनेत्री ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है।

    हाल ही में प्रियंका की मां और निर्माता मधु चोपड़ा ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की और साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया।

    बयान

    "प्रियंका को मालती की देखभाल करता देख होता है गर्व"

    फ्री प्रेस जर्नल से मधु ने प्रियंका की वैश्विक स्तर पर हुई प्रगति के बारे में बात की।

    उन्होंने कहा, "प्रियंका की वजह से मुझे ज्यादा लाभ मिला, जितना मैं अपने माता-पिता और ससुराल वालों को नहीं दे पाई। प्रियंका ने हमसे सीखा कि परिवार सबसे महत्वपूर्ण है। जब मैं बाहर जाती थीं तो उन्होंने अपने पिता को उनकी देखभाल करते हुए देखा।"

    वह कहती हैं कि प्रियंका को बेटी मालती की देखभाल करते हुए देख उन्हें गर्व होता है।

    काम

    "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा प्रोडक्शन हाउस"

    मधु ने प्रोडक्शन हाउस को लेकर कहा, "मुझे प्रियंका की वजह से प्रोडक्शन सीखने का अवसर मिला जबकि ख्याल वो ही रखती थी। हम 2 फिल्में बना चुके हैं, लेकिन अब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं क्योंकि हमारी बॉस अमेरिका चली गईं।"

    अब प्रियंका फिल्मों और कुछ रचनात्मक कार्यों को लेकर योजना बना रही हैं। वह स्टूडियो संग सह-निर्माण के साथ ही खुद भी निर्माण करने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल, प्रियंका अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट की योजना बना रही हैं।

    बयान

    "प्रियंका के जैसे कोई भी पा सकता है सफलता"

    मधु ने प्रियंका के आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता को उनकी सफलता के लिए श्रेय दिया।

    वह कहती हैं कि प्रियंका के हाथ में जो भी काम आता है, वो उसके बारे में सब सीखना पसंद करती हैं।

    वह कहती हैं कि अगर बरेली की लड़की प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं तो यह काम कोई भी कर सकता है।

    उन्होंने निक को एक आदर्श जमाई बताते हुए कहा कि प्रियंका और निक एक ही जैसे हैं।

    तारीफ

    प्रियंका की परवरिश को बताया खुद से बेहतर

    उन्होंने बताया कि प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती का बहुत ध्यान रखते हैं। अगर प्रियंका किसी काम से बाहर होती है तो निक मालती के साथ होते हैं।

    उनका कहना है कि प्रियंका अपनी मां होने जिम्मेदारियों को उनसे भी बेहतर तरीके से निभा रही हैं।

    मालूम हो कि प्रियंका और निक ने दिसंबर, 2018 में शादी रचाई थी। इसके बाद 2021 में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का स्वागत इस दुनिया में किया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। उन्हें मिस वर्ल्ड बनने के बाद पढ़ाई पूरी करनी थी, लेकिन अपने माता-पिता के समझाने पर वह रोते हुए पहली फिल्म करने के लिए राजी हुई। हालांकि, बाद में उन्हें अभिनय करने में मजा आने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    प्रियंका चोपड़ा

    सामंथा से पहले ये अभिनेत्रियां फिल्मों में बनीं अपने से बड़ी उम्र के कलाकार की मां सामंथा रुथ प्रभु
    बेयर ग्रिल्स के 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का हिस्सा बनेंगे प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली? बातचीत जारी बेयर ग्रिल्स
    जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील कर रहे तैयारी जूनियर एनटीआर
    प्रियंका के बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर तापसी बोलीं- अब इसका रोना क्यों रोना? तापसी पन्नू

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2023: इस साल राम चरण और उपासना समेत ये सितारे बने माता-पिता राम चरण
    विष्णु कौशल ने 'डंकी' के जरिए जीता दिल, जानिए उनके बारे में  डंकी फिल्म
    अभिषेक बच्चन ने सुनाया पहली फिल्म मिलने का किस्सा, कहा- फिल्मफेयर की बदौलत बदल गया जीवन अभिषेक बच्चन
    डिनो मोरिया हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रिसमस समारोह में शामिल, साझा कीं तस्वीरें  नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन

    'कांतारा' के प्रीक्वल का बजट हुआ दोगुना, कहानी से भी हटा पर्दा ऋषभ शेट्टी
    'एनिमल' को स्वानंद किरकिरे ने बताया था 'महिला विरोधी', निर्माताओं ने अब यूं कसा तंज एनिमल फिल्म
    राजपाल यादव बोले- शाहरुख खान ने सुपरस्टार होने के बावजूद मेरे साथ नौसिखिया जैसा बर्ताव किया  राजपाल यादव
    तृप्ति डिमरी का रणबीर कपूर संग विवादित सीन पर बयान, बोलीं- मैं होती तो पीट देती तृप्ति डिमरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025