NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 10 दिनों में 10 किलो कम किया वजन, जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK
    अगली खबर
    10 दिनों में 10 किलो कम किया वजन, जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK
    जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK

    10 दिनों में 10 किलो कम किया वजन, जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 13, 2022
    09:45 pm

    क्या है खबर?

    30 अगस्त को कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने आपत्तिजनक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    कुछ दिनों बाद उन्हें फिर यौन शोषण के एक अन्य मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इन दोनों ही मामलों में जमानत मिलने के बाद KRK हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

    अब उन्होंने एक चौंकने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि जेल में वह सिर्फ पानी के सहारे 10 दिनों तक जीवित रहे।

    ट्विटर पोस्ट

    KRK ने ट्विटर पर शेयर किया बयान

    KRK ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपना बयान शेयर किया है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं लॉकअप में 10 दिनों तक सिर्फ पानी के सहारे ही जी रहा था। इस वजह से मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।'

    उनके ट्वीट के सामने आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर अपनी हैरानी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके बयान पर उनका मजाक भी उड़ाया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए KRK का ट्विटर पोस्ट

    I was surviving with only water for 10 days in lockup. So I have lost 10 kg weight.

    — KRK (@kamaalrkhan) September 13, 2022

    ट्रोलिंग

    बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे KRK

    KRK को उनके इस बयान के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

    एक ट्विटर यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'मेडिकल साइंस के नजरिए से भी यह संभव कैसे हो सकता है? 10 दिनों तक सिर्फ पानी पीते रहने से भी कोई शख्स 10 किलो वजन कम नहीं कर सकता।'

    एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, 'बाकी जो 8 किलो रह गया है, उसे संभाल कर रखें, घबराना नहीं कमाल साहब।'

    अन्य ट्वीट

    हाल में KRK ने 'बदला लेने' को लेकर किया था ट्वीट

    जमानत मिलने के बाद सलाखों से बाहर आने के बाद यह KRK का पहला ट्वीट नहीं है।

    कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने दुश्मनों से 'बदला लेने' को लेकर एक ट्वीट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।

    इसके बाद उन्होंने अपने नए ट्वीट में कहा था कि उन्हें किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था, "मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, मैं उसे भूल गया हूं।"

    गिरफ्तारी

    इन दो मामलों में हुई थी KRK की गिरफ्तारी

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, इरफान खान और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा सहित मशहूर हस्तियों के खिलाफ ट्वीट को लेकर KRK पुलिस के शिकंजे में आए थे।

    यह मामला 2020 में KRK द्वारा किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के संदर्भ में था।

    इसके बाद उन्हें वर्सोवा पुलिस ने 2019 के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया था। एक महिला का हाथ पकड़ने और यौन इच्छा जाहिर करने के आरोप में उन पर केस चल रहा है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विवादों से KRK का है पुराना नाता

    KRK ने '1920: लंदन' के लिए निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ भी कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद विक्रम ने उन पर मानहानि का मुकदमा किया था।

    KRK ने दावा किया था कि करण जौहर ने 'बॉम्बे वेलवेट' के रिव्यू के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए थे। बाद में अनुराग कश्यप ने इन बातों का खंडन किया था।

    KRK की एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अनुराग की मौत की भी अफवाह फैलाई थी। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    केआरके

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    दिवंगत ऋषि कपूर के ये शानदार डायलॉग जुबां पर रहेंगे हमेशा कायम सेलिब्रिटी गॉसिप
    आर बाल्की की 'चुप' से म्यूजिक कंपोजर के रूप में डेब्यू करेंगे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    क्या 'कठपुतली' में अक्षय कुमार ने की यूट्यूबर भुवन बाम के डायलॉग की कॉपी? अक्षय कुमार
    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें सेलिब्रिटी गॉसिप

    केआरके

    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार विराट कोहली
    महिलाओं का अपमान करने के लिए KRK पर हो मुकदमा, NCW ने DGP को लिखा पत्र बॉलीवुड समाचार
    महिला से अभद्रता करने के मामले में KRK गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत बॉलीवुड समाचार
    छेड़खानी मामले में जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे KRK, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025