NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का ससुराल वालों पर आरोप, बोलीं- धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    अगली खबर
    दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का ससुराल वालों पर आरोप, बोलीं- धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    दिवंगत वाजिद खान की पत्नी का ससुराल वालों पर आरोप, बोलीं- धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    लेखन भावना साहनी
    Nov 29, 2020
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने इसी साल जून में हमेशा के लिए अपनी आंखे मूंद ली। अब उनके निधन के पांच महीने बाद उनकी पत्नी कमालरुख खान ने वाजिद के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को हैरान कर दिया है।

    उन्होंने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दिवंगत संगीतकार के परिवार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वाजिद के परिवार ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

    रिलेशनशिप

    10 साल रिलेशनशिप के बाद हुई थी वाजिद और कमालरुख की शादी

    इन दिनों देशभर में 'लव जिहाद' का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब कमालरुख ने यही उठाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया शादी से पहले वह और वाजिद 10 साल रिलेशनशिप में थे।

    उन्होंने लिखा, 'मैं पारसी हूं और वह मुस्लिम थे। हम वही थे जिसे आप "कॉलेज स्वीटहार्ट्स" कहेंगे। आखिरकार हमारी शादी हुई, हमने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत प्यार के लिए शादी की थी। यही कारण है कि एंटी कनवर्जन बिल की बहस मेरे लिए काफी दिलचस्प है।'

    धर्म

    धर्म के नाम पर महिलाओं को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना- कमालरुख

    कमालरुख ने लिखा, 'मैं एक अंतरजातीय विवाह में अपने अनुभव शेयर करना चाहती हूं कि एक महिला धर्म के नाम पर दिक्कतों और भेदभाव का सामना करती है, जो बेहद शर्मनाक और आंख खोलने वाला है।'

    इसमें उन्होंने आगे बताया कि पारसी परिवार में उनकी परवरिश बहुत लोकतांत्रिक रही थी। विचारों की आजादी को प्रोत्साहित किया जाता था और किसी भी मुद्दे पर खुलकर बहस को आदर्श माना जाता था।

    दबाव

    परिवार बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव- कमालरुख

    कमालरुख ने बताया कि शादी के बाद उनकी आजादी, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्य ही वाजिद के परिवार की सबसे बड़ी समस्या बन गए। उन्होंने एक पढ़ी-लिखी और आजाद ख्यालों वाली महिला को स्वीकार नहीं किया और धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे।

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सभी धर्मों का सममान करती हूं। लेकिन इस्लाम कुबूल न करने के मेरे प्रतिरोध ने मेरे और मेरे पति के बीच दूरियां बढ़ा दी थीं। हमारे रिश्ते भी खराब होने लगे थे।'

    जानकारी

    परिवार की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

    कमालरुख ने इंस्टाग्राम पर कई स्लाइड् में अपनी पूरी बात दुनिया के सामने रखी है। फिलहाल कमालरुख की इस पोस्ट पर वाजिद के परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह है कि इस पर परिवार क्या प्रतिक्रिया जताता है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए कमालरुख खान का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by kamalrukhkhan on November 29, 2020 at 12:17 pm IST

    संगीतकार जोड़ी

    हमेशा के लिए टूट गई साजि-वाजिद की जोड़ी

    वाजिद की बात करें तो उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण मई के अंत में अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसी दौरान उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें भी सामने आई थीं। इसके बाद 1 जून को उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी काफी मशहूर थी। इन दोनों भाईयों को हमेशा साथ देखा जाता था। इन्होंने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    तापसी ने किए बड़े खुलासे, बोलीं- हीरो की पत्नी के कारण मुझे फिल्म से हटाया था मनोरंजन
    कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश मुंबई पुलिस
    शाहरुख-गौरी के बंगले में रात बिताने का मिल रहा है मौका, करना होगा यह काम दिल्ली
    ऋचा चड्ढा को मिला 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड', बोलीं- बिना गॉडफादर हासिल किया सम्मान मनोरंजन

    मनोरंजन

    'आदिपुरुष' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, राम-रावण के रूप में दिखेंगे प्रभास और सैफ बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर किया 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस, जानिये मामला यूट्यूब
    करणी सेना की 'बिग बॉस 14' पर बैन की मांग, 'लव जिहाद' को बढ़ाने का आरोप टीवी शो
    'हनक' में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, मनीष गोयल निभाएंगे मुख्य किरदार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025