'लास्ट मैन इन टावर' का ट्रेलर जारी, इंसानी लालच को करीब से दिखाने आए मनोज बाजपेयी
क्या है खबर?
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' का ऐलान पिछले महीने किया गया था। राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन 'स्पिरिट मीडिया' के बैनर तले बनी इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर अब जारी हो गया है। इसका निर्देशन बेन रेखी ने किया है, और कहानी लेखक अरविंद अडिगा के इसी नाम से प्रकाशित मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म मुंबई के रियल एस्टेट, इंसानी लालच और नैतिक समझौतों के इर्द-गिर्द घूमती है और अभिनेता रिटायर्ड स्कूल टीचर के किरदार में हैं।
ट्रेलर
जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर मुंबई की एक मिडिल-क्लास आवासीय सोसायटी 'विश्राम सोसाइटी' से शुरू होता है, जहां एक लालची डेवलपर (बोमन ईरानी) पुरानी बिल्डिंग को गिराकर एक आलीशान टावर बनाना चाहता है।
पैसों और बेहतर जिंदगी के लालच में सोसायटी निवासी तैयार हो जाते हैं, लेकिन ट्विस्ट तक आता है जब योगेश मिश्रा उर्फ 'मास्टरजी' (मनोज) डील से इनकार करते हैं।
ट्रेलर दिखाता है कि कैसे आम इंसानों के सपनों को पैसों से तौला जाता है। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
What is a home worth - a lifetime of memories or the highest bid someone is willing to pay? How far will MasterJi go to stand by his truth?
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 1, 2026
Watch and find out - Last Man in Tower releasing 11th September#LastManInTower@RanaDaggubati @divyadutta25@bomanirani @BenRekhi… pic.twitter.com/PDgEFwlzyf