Loading...
कुनिका सदानंद पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद किया ये भावुक पोस्ट
कुनिका सदानंद की मां कल्याणी का हुआ निधन

कुनिका सदानंद पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद किया ये भावुक पोस्ट

Oct 07, 2026
01:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और 'बिग बॉस' के 19वें सीजन से चर्चा में आईं कुनिका सदानंद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनकी मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है। वो 83 साल की थीं। ऐसे में कुनिका ने सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर साझा कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। कुनिका ने अपनी मां को ऐसी महिला बताया, जिन्होंने उन्हें सपने देखने का हौसला, जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने की ताकत और आत्मविश्वास दिया।

पोस्ट

कुनिका ने साझा किया भावुक पोस्ट

कुनिका ने अपनी मां की तस्वीर के साथ लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मां, आपके बिना यह दुनिया वैसी नहीं रहेगी।'

इसके बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी मां, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए आपका शुक्रिया- प्यार, सही राह दिखाना, सपने देखने और दुनिया का सामना करने का आत्मविश्वास, अच्छी शक्ल-सूरत और व्यक्तित्व और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत।'

दर्द

मां के चले जाने के बाद यूं छलका कुनिका का दर्द

मां को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए कुनिका ने बेहद भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी महारानी मिसेज कल्याणी सदानंद, आप हमेशा उन लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी जिनकी, जिंदगी को आपने छुआ है। दोस्त और परिवार आपको एक मजेदार, खुशमिजाज और मिलनसार इंसान के तौर पर याद करते हैं, जिनके पास हमेशा कहने के लिए कुछ अच्छा और मजेदार होता था। मुझे यकीन है कि आप अपने भाई-बहनों और अपनों से मिलकर खुश होंगी।'

ADVERTISEMENT

भावुक

कुनिका के बेटे भी हुए भावुक

पोस्ट का अंत करते हुए कुनिका ने मां को श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मां... आपने एक पत्नी, मां, बहन और दादी के रूप में अपनी हर जिम्मेदारी को बहुत प्यार और देखभाल के साथ निभाया है।'

मां के इस भावुक पोस्ट पर कुनिका के बेटे और अभिनेता अयान लाल भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट में अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, 'नानी, आपकी बहुत याद आती है..।'

ADVERTISEMENT