
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' का तीसरा सीजन, लौटेगी देव-सोनाक्षी की जोड़ी
क्या है खबर?
शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी छोटे पर्दे की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
अब इस शो का तीसरा सीजन आ रहा है, जिसमें देव (शाहीर) और सोनाक्षी (एरिका) की भी वापसी हो रही है।
यह खबर 'देवाक्षी' के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जो शो के नए सीजन की राह देख रहे थे।
हिंट
चैनल ने देव दीक्षित की वापसी पर लगाई मुहर
सोनी चैनल ने एक विजिटिंग कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें देव दीक्षित का नाम लिखा हुआ है, जो कि शो में शाहीर के कैरेक्टर का नाम है।
इससे यह साफ हो गया है कि एक बार फिर शाहीर इश्वरी इंफोटेक के CEO देव दीक्षित बनकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं।
इसके साथ चैनल ने कैप्शन में लिखा, 'क्या सचमुच हमें देव दीक्षित से आपका परिचय कराने की जरूरत है? सरप्राइज के लिए तैयार रहें।'
उत्साह
शाहीर और एरिका ने भी शेयर किया पुराना वीडियो
शाहीर और एरिका ने भी शो की पुरानी यादें ताजा करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खेतों में भागते दिख रहे हैं।
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों कलाकार एक बार फिर साथ काम करने के लिए कितने उत्साहित हैं।
उनके वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। प्रशंसक तीन साल बाद देव और सोनाक्षी को पर्दे पर साथ देखने के लिए उतावले हो रहे हैं।
क्रेडिट
मैं आज जो भी हूं, इसी शो की बदौलत हूं- एरिका
एरिका ने हाल ही में कहा था, "मैं शो के तीसरे सीजन में वापसी करने के लिए उत्साहित हूं। सोनाक्षी का किरदार हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहा है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यही वह किरदार है, जिसने मुझे इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।"
उन्होंने कहा, "मैंने आज तक इस जैसा शो टीवी पर नहीं देखा है। यह बहुत वास्तविक है, जिससे मैं खुद को जोड़ सकती हूं। यह लोगों को साहस देता नजर आता है।"
जानकारी
कैसी होगी शो के नए सीजन की कहानी?
शो के नए सीजन में वो सभी कलाकार नजर आएंगे, जो पुराने सीजन में दिखे थे। पहले सीजन में देव और सोनाक्षी का प्यार, शादी फिर बच्चे दिखाए थे।
दूसरे सीजन में दिखाया गया था कि कैसे देव अपना करियर छोड़ सोनाक्षी को आगे बढ़ने में मदद करता है ताकि सोनाक्षी अपने काम और करियर पर ध्यान दे सके।
तीसरे सीजन की कहानी भी यहीं से शुरू होगी। हालात सामान्य होते ही शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।