कृति सैनन हॉरर फिल्म से मचाने आएंगी तहलका, मैडॉक फिल्म्स लगाएगा बड़ा दांव
क्या है खबर?
कृति सैनन को जल्द ही एक हॉरर फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। खबर है कि इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने उठाई है। कृति पहले भी इस बैनर की फिल्माें का हिस्सा रही हैं। उन्हें 'भेड़िया' और 'कॉकटेल 2' जैसी तमाम फिल्मों में देखा जा चुका है। इस बार उन्हें पूरी तरह से हॉरर फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। फिलहाल, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां चल रही हैं।
परियोजना
फिल्म का नाम तय होना अभी बाकी
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, कृति ने अपनी अगली फिल्म के तौर पर एक हॉरर फिल्म को फाइनल किया है, जिसका नाम तय होना अभी बाकी है।
एक सूत्र ने बताया कि कृति खुद इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें हॉरर फिल्में देखना पसंद नहीं हैं, लेकिन उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को चुनौती देने के लिए इस शैली को आजमाने की प्रबल इच्छा जताई थी, और यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर उनके सामने आई है।
किरदार
महिला नायिका के किरदार में दिखेंगी कृति
सूत्र ने आगे बताया कि यह परियोजना कृति को एक नए अवतार में प्रस्तुत करेगी, जिससे उन्हें अभिनय के नए क्षेत्र में कदम रखने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि एक सशक्त महिला नायिका को कहानी के केंद्र में रखकर, यह फिल्म आने वाले साल की सबसे बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना रखती है।
अग देखना दिलचस्प होगा कि निर्माताओं की ओर से परियोजना की आधिकारिक पुष्टि कब होगी।