Loading...
कृति सैनन ने राखी विज्ञापन पर मचे बवाल पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
कृति सेनन ने राखी विज्ञापन विवाद पर तोड़ी चुप्पी

कृति सैनन ने राखी विज्ञापन पर मचे बवाल पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर क्या बोलीं अभिनेत्री?

Oct 07, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

करीना कपूर अपने चर्चित शो 'व्हाट वुमन वांट' के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। हाल ही में निर्माताओं ने शो का ट्रेलर जारी किया, जिसमें करीना कई मशहूर हस्तियों से बातचीत करती नजर आईं। इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीतू कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर जैसे सितारे दिखाई देंगे। हालांकि, ट्रेलर में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और कृति सैनन ने सबका खास ध्यान खींचा।

बातचीत

करीना और मीरा पहली बार साथ आए नजर

शो के ट्रेलर में शाहिद की पत्नी मीरा पहली बार करीना के साथ कैमरे पर औपचारिक बातचीत करती नजर आईं।

कृति ने अपने एक विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर बात की। उन्होंने करीना के साथ GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुई आलोचना का जिक्र किया।

कृति ने बताया कि उनके पहनावे को लेकर मामला इतना बढ़ गया था कि प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भी इस पर चर्चा होने लगी थी।

शुक्रिया

मीरा ने करीना को कहा शुक्रिया

उधर ट्रेलर में करीना, मीरा से कहती दिख रही हैं, "मुझे लगता है कि हर कोई इस बातचीत को लेकर बड़ा उत्साहित है।" इससे पहले करीना ने 'व्हाट वुमन वांट' के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'आज शो में बेहद प्यारी और मिलनसार मीरा।'

बाद में मीरा ने करीना की पोस्ट को साझा करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था।

ADVERTISEMENT

आलोचना

कृति की इस वजह से हुई थी खूब आलोचना

इस बीच कृति एक ऐसे विवाद पर फिर से बात करती दिखीं, जो असल विज्ञापन से कहीं ज्यादा बड़ा हो गया था। दरअसल GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति इंडो-वेस्टर्न कपड़ों में अपने भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधकर त्योहार मनाती हुई दिखी थीं।

इस विज्ञापन की ऑनलाइन आलोचना हुई थी। कुछ यूजर्स को कृति के कपड़े पसंद नहीं आए और उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतने पारंपरिक त्योहार के लिए ऐसे कपड़े पहनना सही था।

ADVERTISEMENT