Loading...
'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान ने सुनाया डरावना किस्सा- देखा नहीं, सिर्फ महसूस किया
सलमान खान ने अपनी जिंदगी का डरावना अनुभव साझा किया

'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान ने सुनाया डरावना किस्सा- देखा नहीं, सिर्फ महसूस किया

Oct 15, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन जियोहॉटस्टार पर आ गया है। 14 अक्टूबर को शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर किया गया, जिसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर शामिल हुए। बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपने घर को लेकर एक डरावने अनुभव का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि गैलेक्सी अपार्टमेंट्स फ्लैट में उनका कमरा भूतिया था। सलमान ने यह भी बताया कि उन्हें अपने कमरे में किसी की मौजूदगी का एहसास होता था।

खुलासा

"अपने आप खुलती थी अलमारी, बजने लगता था संगीत"

शो के दौरान, करण ने याद किया कि सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में घर कितना छोटा था।

घर का जिक्र आते ही सलमान ने कहा, "आपको पता है, उस कमरे में मैं कभी अकेला नहीं रहा। मैं वहां किसी के साथ रहा था, जिसे मैंने कभी देखा ही नहीं, सिर्फ सुना है, सिर्फ महसूस किया है पीछे। हर बार जब मैं बाहर आता, तो बत्तियां अपने आप जलती-बुझती थीं। अलमारियां अपने आप खुलती थीं। संगीत अपने आप बजने लगता था।"

एहसास

"कमरे में किसी की मौजूदगी का होता था एहसास"

सलमान ने कहा, "बाथरूम में मुझे महसूस हुआ कि कोई बाहर अलमारी से छेड़छाड़ कर रहा है और उसे खोल रहा है। तब मुझे समझ आया कि वहाँ कोई है, कुछ है।"

जब करण ने उनसे पूछा, "आपको लगा कि वहां भूत-प्रेत है?" इस पर सलमान ने कहा, "नहीं, भूत-प्रेत नहीं। मेरा मतलब है, मुझे वहां किसी की मौजूदगी का एहसास हुआ।"

अभिनेता ने बताया कि उन्हें कभी डर नहीं लगा क्योंकि उस "मौजूदगी" ने उन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।

ADVERTISEMENT