'कॉफी विद करण 9': करण जौहर के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, सामने आया प्रोमो
क्या है खबर?
करण जौहर अपने लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें और आखिरी सीजन के साथ लौट रहे हैं। तमाम अटकलों के बीच निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया कि शो के पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर आएंगे। शाे का प्रोमो भी सामने आया है, जिसने लोगों के बीच इसे लेकर उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इससे पहले, 2016 में शो के 5वें सीजन में सलमान को देखा गया था। उनके साथ अरबाज खान और सोहेल खान भी थे।
प्रोमो
होस्ट करण के सवालों का जवाब देते दिखेंगे सलमान
'कॉफी विद करण 9' का प्रोमो आने से एपिसोड का माहौल भी साफ हो जाता है। इसमें सलमान बताते हैं कि वह शो में मेहमान बनकर आएंगे।
करण कहते हैं, "यह कॉफी विद करण का आखिरी सीजन है, इसलिए ये कहीं भी जा सकता है।" तभी सलमान कहते हैं, "जा ही सकता है।"
उन्होंने प्रोमो के साथ कैप्शन दिया, 'आखिरी बार अपने इकलौते भाई के साथ कॉफी।'
शो 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
You don’t start the final Koffee without Bhai 😎
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 12, 2026
Koffee with Karan Season 9, streaming 14th October onwards on The Peacock Hub On JioHotstar.#KWKS9OnJioHotstar #KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @aneeshabaig #NishantNayak @manumaharshi @Dharmatic_ pic.twitter.com/lcPdWibqfs