कौन हैं कैजिया लिज मेजो, जिन्होंने 19 साल की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया?
क्या है खबर?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य आयोजन 23 अगस्त को राजस्थान के जयपुर में हुआ। ZEE स्टूडियोज की मेजबानी में आयोजित इस फिनाले में 52 प्रतिभागियों के बीच कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उन्हें मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया। अब कैजिया नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैजिया कौन हैं।
परिचय
कौन हैं कैजिया?
कैजिया 19 साल की हैं और केरलम में रहती हैं। हालांकि, वह इस समय बेंगलुरु में वकालत की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी कर रही हैं। इसके साथ ही कैजिया एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं।
वर्ष 2025 में उन्होंने 'मिस टीन इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह प्रथम उपविजेता रहीं। इसके अलावा कैजिया ने 'मिस यूनिवर्स केरलम 2026' का खिताब भी अपने नाम किया है।
सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं कैजिया
कैजिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह खासतौर पर इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें, वीडियो और मॉडलिंग से जुड़े पोस्ट साझा करती हैं।
इंस्टाग्राम पर कैजिया करीब 39 लोगों को फॉलो करती हैं, जबकि उन्हें 39,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी उनकी लोकप्रियता और फैंस के बीच बढ़ती दिलचस्पी को भी दर्शाती है।