NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द आर्चीज' के बाद इन स्टारकिड्स की झोली में क्या? अब इन फिल्माें में आएंगे नजर
    अगली खबर
    'द आर्चीज' के बाद इन स्टारकिड्स की झोली में क्या? अब इन फिल्माें में आएंगे नजर
    'द आर्चीज' के बाद किन फिल्मों में नजर आएंगे ये सितारे? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@zoieakhtar)

    'द आर्चीज' के बाद इन स्टारकिड्स की झोली में क्या? अब इन फिल्माें में आएंगे नजर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 09, 2023
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' कुछ दिनों से चर्चा में है। मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सितारे नजर आए।

    इसकी वजह है फिल्म से 3 बड़े बॉलीवुड परिवारों के बच्चों का डेब्यू होना।

    'द आर्चीज' से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर ने फिल्मों में डेब्यू किया है। आइए, नजर डालते हैं डेब्यू के बाद इन स्टारकिड्स की झोली में आगे क्या है।

    सुहाना खान

    सुजॉय घोष की फिल्म में नजर आएंगी सुहाना 

    शाहरुख की बेटी होने की वजह से सुहाना के करियर पर शुरू से ही हर किसी की नजर है। कोई स्टारकिड होने के कारण उन्हें ट्रोल करता है, तो कोई उनकी प्रतिभा पर सवाल उठाता है।

    इससे इतर फिल्म जगत में वह अपने पैर आगे बढ़ाती नजर आ रही हैं। 'द आर्चीज' रिलीज होने से पहले ही उन्हें सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म मिल गई है।

    खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख भी नजर आएंगे।

    अगस्त्य नंदा

    'इक्कीस' में अगस्त्य ने ली वरुण धवन की जगह

    'द आर्चीज' से अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा ने भी अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। उन्होंने भी अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म वरुण धवन के साथ बन रही थी, लेकिन फिल्म में देरी होती गई और यह ठंडे बस्ते में चली गई।

    'इक्कीस' की कहानी सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

    खुशी कपूर

    जुनैद खान के साथ नजर आएंगी खुशी 

    जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी अपने सफर को 'द आर्चीज' से आगे बढ़ा चुकी हैं।

    वह तमिल फिल्म 'लव टुडे' की हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे।

    खुशी और जुनैद पहले से दोस्त हैं। इस फिल्म में वे एक रोमांटिक जोड़े की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

    'लव टुडे' तमिल सिनेमा की चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार है।

    अन्य सितारे 

    इन सितारों ने भी बटोरीं सुर्खियां

    इन स्टारकिड्स के अलावा 'द आर्चीज' में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और अदिती सेगल भी नजर आए हैं।

    वेदांग आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगे।

    मिहिर हाल ही में फिल्म 'फर्रे' में मुख्य भूमिका में दिखे थे। वह 'सुपर-30', 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह इब्राहम अली खान की फिल्म 'सरजमीं' का हिस्सा हैं।

    अदिति संगीत में रुचि रखती हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ फिल्म का गाना 'सुनो' के बोल लिखे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'द आर्चीज' ने 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दिया है। इसकी कहानी अमेरिकी कॉमिक्स 'द आर्चीज' से प्रेरित है, जिसका जोया अख्तर ने अपने अंदाज फिल्म रुपांतरण किया है। फिल्म आपको 60 के दशक में ले जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    द आर्चीज
    सुहाना खान
    खुशी कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    द आर्चीज

    सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म की शुरू हुई शूटिंग जाह्नवी कपूर
    अगले साल रोमांटिक फिल्म से भांजी अलीजेह को लॉन्च करेंगे सलमान खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान करण जौहर
    सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की 'द आर्चीज' की शूटिंग हुई पूरी खुशी कपूर

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार

    खुशी कपूर

    बोनी कपूर के घर स्टाफ के दो लोग और मिले कोरोना पॉजीटिव, परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    खुशी कपूर भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, बोनी कपूर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    जान्हवी के बाद अब खुशी रखेंगी बॉलीवुड में कदम, बोनी कपूर ने दी जानकारी मनोरंजन
    नई मां श्रीदेवी का नाम लेकर अर्जुन को चिढ़ाते थे दोस्त, अभिनेता ने साझा किया दर्द श्रीदेवी

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख की 'डंकी' की अमेरिका में धीमी शुरुआत, पहले दिन के लिए बिके महज 30 टिकट शाहरुख खान
    सलमान खान पर फिर भड़के गायक अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- भगवान नहीं हैं वो सलमान खान
    सलमान खान को पसंद 'टाइगर-जोया' की जोड़ी, शादीशुदा जोड़ों से की 'टाइगर 3' देखने की अपील सलमान खान
    सलमान खान ने बढ़ाई कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की रौनक, जानिए क्या कुछ होगा खास सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025