NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़
    मनोरंजन

    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़

    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 26, 2019, 12:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़

    लियोनार्डो डिकैप्रियो न केवल हॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में शामिल हैं, बल्कि इन्हें हॉलीवुड का सबसे टैलेंटेड अभिनेता भी माना जाता है। लियोनार्डो ने हॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों 'टाईटैनिक', 'गैंग्स ऑफ़ न्यूयॉर्क' और 'एविएटर' में काम किया है। 20 सालों से इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर सिक्का ज़माने वाले लियोनार्डो के पास काफ़ी संपत्ति है। अपनी संपत्ति की बदौलत इन्होंने 5 ऐसी अजीबो-ग़रीब चीज़ों को ख़रीदा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएँगे।

    कितनी है लियोनार्डो की कुल संपत्ति?

    लियोनार्डो, जिनकी आने वाली फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' है, की कुल संपत्ति $24.5 करोड़ (लगभग Rs. 1,745 करोड़) है। लियोनार्डो ने अपनी शुरुआत कमर्शियल और एजुकेशनल फिल्मों से की थी।

    बेलीज़ कोस्ट के प्राइवेट आइलैंड पर इको-फ्रेंडली रिज़ॉर्ट

    बहुत कम लोग जानते हैं कि लियोनार्डो बहुत ज़्यादा प्रकृतिवादी हैं और पर्यावरण में आए बदलाव को लेकर वो कैम्पेन भी करते हैं। लियोनार्डो ने प्रकृति की गोद में रहने के लिए ही बेलीज़ कोस्ट के एक आइलैंड को ख़रीदा है, जिसकी क़ीमत $17.5 लाख (लगभग Rs. 12 करोड़) है। लियोनार्डो ने इस द्वीप को इको-लक्ज़री रिज़ॉर्ट में बदलने की योजना बनाई है। इसके लिए इन्होंने फोर सीजन्स के साथ काम भी किया।

    लियोनार्डो का कला के प्रति अथाह प्रेम

    लियोनार्डो स्वयं एक कलाकार हैं। उनका पेंटिंग्स के प्रति प्रेम जगज़ाहिर है। उन्हें पेंटिंग्स का काफ़ी शौक़ भी है। कला के मामले में उनका झुकाव ग्रूवी पिसेस की तरफ़ है, जो इनसे बात करते हैं। लियोनार्डो के संग्रह में सबसे बेशकीमती चीजों में से एक नव-अभिव्यक्तिवादी जीन-मिशेल बास्किट की एक ड्राइंग थी। 'Redman One' नाम की इस पेंटिंग के लिए लियोनार्डो ने $90 लाख (लगभग Rs. 64 करोड़) कीमत लगाई थी।

    लियोनार्डो के पास है U2 के मुख्य गायक बोनो का गिटार

    आपको बता दें कि लियोनार्डो को रॉक एंड रोल का भी शौक़ है। ये U2 के बहुत पड़े प्रशंसक हैं। ये एक प्रमुख रॉक बैंड है। जहाँ ज़्यादातर लोग अपने पसंदीदा बैंड के रिकॉर्ड ख़रीदते हैं या कॉन्सर्ट का टिकट ख़रीदते हैं, वहीं लियोनार्डियों ने अपना प्रेम अलग तरह से साबित किया। लियोनार्डो ने U2 के मुख्य गायक बोनो का गिटार ही ख़रीद लिया। लियोनार्डो ने इसके लिए $1 लाख (लगभग Rs. 71 लाख) रुपए दिए।

    लियोनार्डो हैं फिल्मों के बहुत बड़े शौक़ीन

    लियोनार्डो न केवल विश्व स्तरीय अभिनेता हैं, बल्कि ये आम लोगों की तरह फिल्मों के भी बड़े शौक़ीन हैं। इन्होंने अपने ज़माने की मशहूर फिल्म 'विज़ार्ड ऑफ़ ओज' के रूबी रेड का स्लीपर्स ख़रीदा है, जिसकी क़ीमत $30 लाख (लगभग Rs. 21 करोड़) है। लियोनार्डो ने इसके अलावा 'कैसाब्लांका' के सेट से इंग्रिड बर्गमैन और हम्फ़्रे बोगार्ट का पियानो भी ख़रीदा है। इसी से पता चलता है कि ये फिल्मों के काफ़ी शौक़ीन हैं।

    लियोनार्डो को है डायनासोर की खोपड़ी से प्यार

    अन्य अजीबो-ग़रीब चीज़ों की तरह ही लियोनार्डो ने डायनासोर के कंकाल भी ख़रीदे हैं। बता दें कि लियोनार्डो डायनासोर के बहुत बड़े फ़ैन हैं और नीलामी में डायनासोर की हड्डियाँ ख़रीदने पहुँच जाते हैं। कुछ समय पहले लियोनार्डो ने माँसाहारी मोसासॉरस जलिय छिपकली की खोपड़ी ख़रीदी थी। इसकी क़ीमत $40,000 (लगभग Rs. 28 लाख) थी। बाद में इन्होंने इसे अभिनेता रसेल क्रो को बेच दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    हॉलीवुड समाचार

    महात्मा गांधी पर बनी फिल्म 'द गांधी मर्डर' भारत में नहीं होगी रिलीज़, ये है वजह बॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: पढ़ें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, इस भारतीय फिल्म को भी मिली जगह बॉलीवुड समाचार
    स्पाइडर-मैन ने गलती से अपलोड की ट्विटर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम', जानिए क्या है मामला मनोरंजन
    #10YearChallenge: इतना बदल गए हैं एवेंजर के सुपरहीरो, मार्वल ने शेयर की तस्वीरें मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली में 'ठाकरे' की स्पेशल स्क्रीनिंग, शिवसेना ने दिया प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को न्योता नरेंद्र मोदी
    सलमान खान के धांसू डायलॉग के साथ फिल्म 'भारत' का टीज़र रिलीज़ भारत की खबरें
    अपार्टमेंट में मिली गोविंदा के भतीजे की लाश, शोक में परिवार मनोरंजन
    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की लिव-इन वाली कहानी 'लुका छुपी' का ट्रेलर रिलीज़ मनोरंजन

    मनोरंजन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी, छोड़ दिया शो बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर आने वाला है 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीज़न, जानें कब होगा शुरू बॉलीवुड समाचार
    अब दिल्ली की कुड़ियों के पीछे पड़ीं ढिंचैक पूजा, लेकर आईं नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    क्या कांग्रेस के टिकट पर इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सलमान खान? जानिये पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023