NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें
    KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें
    1/11
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Aug 21, 2019
    09:42 pm
    KBC के पिछले सभी सीज़न के विनर्स ने जीते हुए पैसों से क्या किया? जानें

    टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शोज में से एक है 'कौन बनेगा करोड़पति'। अब इसके ग्यारवहें सीज़न का आगाज हो गया है। वहीं, दर्शकों में इस चीज का सबसे ज्यादा उत्साह रहता है कि हॉट सीट पर बैठा प्रतिभागी कितनी धन राशि अपने साथ लेकर जाता है। इस रियलिटी शो को शुरू हुए अब तक 19 साल हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि पिछले दस सीज़न के विनर्स अब क्या कर रहे हैं।

    2/11

    बिनीता जैन बनी थी सीज़न 10 की पहली करोड़पति

    सबसे पहले बात करते हैं सीज़न दस की विजेता की। 'KBC 10' की पहली करोड़पति बिनीता जैन थीं। बिनीता, असम की गुवाहाटी की रहने वाली हैं। एक करोड़ जीतने के बाद बिनीता ने गेम क्विट कर दिया था। बिनीता ने शो में बताया था कि उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे और उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटे। बिनीता इस समय कोचिंग सेंटर चला रही हैं और उनकी कोचिंग में 100 से ज्यादा छात्र हैं।

    3/11

    NGO चलाती हैं अनामिका मजुमदार

    सीज़न 9 की प्रतिभागी अनामिका मजुमदार ने भी एक करोड़ रुपये की राशि जीती थी। झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका एक सोशल वर्कर हैं और फेथ इन इंडिया नामक, एनजीओ (NGO) चलाती हैं।

    4/11

    अचिन-सार्थक ने जीती राशि से मां का करवाया था इलाज

    सीज़न 8 में दो भाईयों की जोड़ी अचिन और सार्थक नरूला ने सात करोड़ की राशि जीती थी। जीती गई राशि से दोनों ने अपनी मां का कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था। आज दोनों भाई पैसा इनवेस्ट कर बिजनेस चला रहे हैं। वहीं, सीज़न 8 में मेघा पाटिल ने शो से एक करोड़ की राशि जीती थी। मेघा कैंसर सर्वाइवर थीं। जीती राशि को मेघा ने अपने इलाज और अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया था।

    5/11

    अपनी बेटी की आखों का ताज ने करवाया था इलाज

    सीज़न 7 में पहले करोड़पति बने थे राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज। ताज पेशे से इतिहास के टीचर हैं। पांच करोड़ के सवाल पर अटकने के बाद ताज ने शो से क्विट कर दिया था। शो में जीती गई एक करोड़ की रकम से ताज ने अपनी बेटी की आंखों का इलाज करवाया साथ ही गांव में दो अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई थी। इन पैसों से उन्होंने अपने लिए एक घर भी खरीदा था।

    6/11

    सुनमीत ने खोला अपना फैशन हाउस

    केबीसी 6 में सुनमीत कौर ने एक करोड़ की राशि जीती थी। सुनमीत के पास फैशन डिजाइनिंग की डिग्री थी, लेकिन वह इसमें अपना करियर नहीं बना पाईं थीं। शो में जीती राशि से उन्होंने अपना सपना पूरा कर फैशन हाउस खोला है।

    7/11

    सुशील कुमार ने जीती थी पांच करोड़ की राशि

    सीज़न पांच में पांच करोड़ की राशि जीतने वाले सुशील कुमार सुर्खियों में रहे थे। सुशील बिहार के रहने वाले हैं और वह एक कंप्यूटर ऑपरेटर थे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ईनामी राशि को सही से इंवेस्ट नहीं किया। जीती राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया। फिलहाल सुशील संगीत की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही ऊर्दू भी सीख रहे हैं।

    8/11

    सीज़न 4 की विनर बनीं थीं राहत तस्लीम

    सीज़न 4 की विनर राहत तस्लीम गरीब परिवार से थीं। झारखंड की रहने वाली राहत ने एक करोड़ की राशि शो में जीती थी। जीती राशि से राहत ने गिरडी में एक गार्मेंट का शोरूम खोला है।

    9/11

    सीज़न 3 में कोई प्रतिभागी नहीं पहुंचा था विनिंग अमाउंट तक

    सीज़न तीन की बात करें तो इस सीज़न को अमिताभ बच्चन की जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। KBC 3 का विनिंग अमाउंट दो करोड़ था। सीज़न तीन 22 जनवरी, 2007 को शुरू होकर 19 अप्रैल, 2007 को एक स्पेशल फिनाले के साथ बंद कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कारण शो की गिरती TRP था। इसका कारण शो का होस्ट बदलना था। इस सीज़न में कोई भी प्रतिभागी विनिंग अमाउंट तक नहीं पहुंच पाया था।

    10/11

    IPS ऑफिसर बने रवि सैनी

    सीज़न 2 की बात करें तो इसमें रवि सैनी ने एक करोड़ रुपये जीते थे। रवि उस वक्त 14 साल के थे। रवि ने यह राशि पढ़ाई में खर्च की थी। रवि ने कड़ी मेहनत कर UPSC क्रैक किया और आज वह IPS ऑफिसर हैं।

    11/11

    हर्षवर्धन ने पहले सीज़न में जीता था एक करोड़

    साल 2000 में KBC शुरू हुआ था। पहले सीज़न में हर्षवर्धन नवाठे ने एक करोड़ की राशि जीती थी। जिस समय हर्षवर्धन ने शो में भाग लिया था उस समय वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। शो से एक करोड़ जीतने के बाद हर्षवर्धन ने यूके से MBA किया और फिलहाल प्राइवेट सेक्टर में वह नौकरी कर रहे हैं। आज हर्षवर्धन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    IPS अधिकारी
    मनोरंजन
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    अमिताभ बच्चन
    टीवी जगत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म अक्षय कुमार
    12 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं शिल्पा, शेयर की 'निकम्मा' के सेट से तस्वीर शिल्पा शेट्टी
    समीरा रेड्डी का खुलासा, हकलाने की समस्या से थी परेशान, इस सुपरस्टार ने की थी मदद मनोरंजन
    प्रभास के साथ 'साहो' में स्पेशल सॉन्ग के लिए जैक्लिन फर्नांडीज ने लिए करोड़ों! प्रभास

    शाहरुख खान

    करण का खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' के रीबूट में इन स्टार्स को चाहते हैं देखना बॉलीवुड समाचार
    पुलवामा के शहीदों को शाहरुख खान ने दिया ट्रिब्यूट, शूट किया स्पेशल सॉन्ग 'तू देश मेरा' CRPF
    शाहरुख या सलमान नहीं बल्कि इस भारतीय सेलीब्रिटी को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च दीपिका पादुकोण
    शाहरुख को मेलबर्न यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की डिग्री, अभिनेता के पास हुई पांच उपाधियां बॉलीवुड समाचार

    IPS अधिकारी

    फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा
    इस IPS ऑफ़िसर को देखने के बाद सिंबा और सिंघम को भूल जाएँगे अजब-गजब खबरें
    IPS अधिकारी के आरोप- कुलदीप सेंगर और उसके भाई ने छाती पर दागी थीं गोलियां उत्तर प्रदेश
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक

    मनोरंजन

    जब न्यूयॉर्क के एक रेस्त्रां में ऋषि कपूर को लोगों ने समझ लिया वेटर बॉलीवुड समाचार
    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आयुष्मान ने बढ़ाई फीस, एक विज्ञापन के लिए ले रहे इतना बॉलीवुड समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    विवादों में फंसा 'सेक्रेड गेम्स 2', दिल्ली के विधायक ने दी कानूनी कदम उठाने की धमकी बॉलीवुड समाचार

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC Mains: परीक्षा के दौरान इन सामान्य गलतियों को करने से बचें, मिलेंगे अच्छे नंबर शिक्षा
    UPSC Mains परीक्षा में इन टिप्स को अपनाकर लिखें उत्तर, मिलेंगे अच्छे नंबर शिक्षा
    UPSC NDA 2 2019: आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां से करें आवेदन शिक्षा
    अब UPSC की तरह होगी पंजाब सिविल सेवा परीक्षा, जानें क्या है इसके पीछे का उद्देश्य पंजाब

    अमिताभ बच्चन

    फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे बिग बी, मात्र 500 रुपये थी सैलरी बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    क्या रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांग लिया आलिया भट्ट का हाथ? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की फिल्म के रीमेक में कभी काम नहीं करेंगे अजय देवगन, जानें कारण बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    क्या दयाबेन के बाद अब जेठा लाल भी छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा? मनोरंजन
    श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सौतेला पिता करता था दुर्व्यवहार बॉलीवुड समाचार
    मुश्किल में श्वेता तिवारी-अभिनव की शादी? अभिनेत्री ने पति पर करवाया घरेलू हिंसा का केस दर्ज बॉलीवुड समाचार
    पुणे में शुरू हुआ पहला टिक-टॉक फिल्म फेस्टिवल, जीतने वाले को मिलेगा ये ईनाम पुणे
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023