NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कपिल शर्मा की कमाई पर गिन्नी के पिता को नहीं था भरोसा, पूछा था यह सवाल
    अगली खबर
    कपिल शर्मा की कमाई पर गिन्नी के पिता को नहीं था भरोसा, पूछा था यह सवाल
    2018 में हुई थी कपिल-गिन्नी की शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ginnichatrath)

    कपिल शर्मा की कमाई पर गिन्नी के पिता को नहीं था भरोसा, पूछा था यह सवाल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 28, 2023
    08:31 pm

    क्या है खबर?

    कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से टीवी की दुनिया में छा चुके हैं। अपने शो में वह महिला कलाकारों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है।

    शो में अक्सर उन्हें उनकी पत्नी गिन्नी का नाम लेकर भी छेड़ा जाता है। कई मौकों पर कपिल गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी पर बात कर चुके हैं।

    अब एक पॉडकास्ट में उन्होंने गिन्नी के पिता से मुलाकात का किस्सा सुनाया।

    प्यार

    कॉलेज में कपिल को दिल दे बैठी थीं गिन्नी

    कपिल और गिन्नी ने 2018 में शादी रचाई थी। एक बार कपिल गिन्नी के कॉलेज में नाटक सिखाने गए थे। इसी दौरान गिन्नी, कपिल को चाहने लगी थीं। हालांकि अपनी आर्थिक तंगी को लेकर कपिल ने गिन्नी को चेताया भी था।

    अब एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कपिल ने बताया कि उन दिनों कलाकारों को सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता था। कोई भी लड़की का पिता उनसे मिलना भी नहीं चाहता।

    सवाल

    पैसों को लेकर गिन्नी के पिता ने पूछा यह सवाल

    कपिल ने बताया कि गिन्नी के पिता उनसे काफी लाड़ करते हैं, इसलिए उनके कहने पर उनसे मिलने को राजी हो गए थे।

    कपिल ने कहा, "उन दिनों मैं टीवी शो से अच्छा पैसा कमा रहा था, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं था। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या दिन के 10-15 हजार रुपये कमा लेते हो? मैंने कहा कि मैं इससे ज्यादा कमाता हूं, तो वो हैरान रह गए कि इतने पैसे मिलते हैं?"

    फर्क

    कपिल और गिन्नी के परिवार में था बड़ा फर्क

    एक पुराने इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि गिन्नी उन्हें पसंद करती हैं, तो उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की थी।

    कपिल ने गिन्नी से कहा था, "तुम जिस गाड़ी में कॉलेज आती हो, वो मेरे पूरे परिवार की कमाई से मंहगी है। हमारे बीच ऐसा रिश्ता संभव नहीं हो सकेगा।"

    गिन्नी कपिल की बातों से पीछे नहीं हटीं और आखिरकार 2018 में दोनों की शादी हुई।

    लोकप्रियता

    गायक बनने आए थे मुंबई

    अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाले कपिल के लिए यह आसान नहीं था।

    पंजाब में जन्मे कपिल के पिता हेड कांस्टेबल थे। पिता के निधन के बाद कपिल को उनकी मिली, लेकिन उन्होंने अपने गायक बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख किया।

    यहां गायकी की बजाय उन्होंने कॉमेडी का रास्ता चुना। 'लाफ्टर चैलेंज 3' सीजन से उन्हें लोकप्रियता मिली थी।

    'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' से वह घर-घर में छा गए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कपिल बड़े पर्दे पर भी अपने पैर जमा रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म 'ज्विगाटो' को काफी सराहना मिली। अब वह 'द क्रू' में नजर आएंगे। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कपिल शर्मा
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कपिल शर्मा

    कपिल शर्मा पर भड़के सौरव गुर्जर, रणबीर संग तस्वीर पर झूठे कमेंट्स दिखाने का लगाया आरोप रणबीर कपूर
    'द कपिल शर्मा शो' में खुद मेहमान बनकर पहुंचेंगे कपिल शर्मा, जानिए क्यों द कपिल शर्मा शो
    कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' सेंसर बोर्ड से 'U' सर्टिफिकेट के साथ हुई पास  ज्विगाटो फिल्म
    कपिल शर्मा को आते थे आत्महत्या के ख्याल, बोले- लगता था कोई है ही नहीं अपना नंदिता दास

    टीवी जगत की खबरें

    इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, साझा की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT 2': कौन हैं मनीषा रानी? जानिए कितनी है उनकी संपत्ति बिग बॉस OTT
    अभिषेक निगम की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी बनीं मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025