NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: क्यों इतनी लोकप्रियता के बाद भी आशा पारेख ने छोड़ा हिंदी सिनेमा?
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: क्यों इतनी लोकप्रियता के बाद भी आशा पारेख ने छोड़ा हिंदी सिनेमा?
    2 अक्टूबर को 80 वर्ष की हो गईं आशा पारेख

    जन्मदिन विशेष: क्यों इतनी लोकप्रियता के बाद भी आशा पारेख ने छोड़ा हिंदी सिनेमा?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 02, 2022
    10:46 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री आशा पारेख आज (2 अक्टूबर) 80 वर्ष की हो गईं।

    हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए भी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें यह पुरस्कार जन्मदिन के ठीक पहले मिल रहा है।

    आशा को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्तम नारी शक्ति का सम्मान है।

    आइए, जानते हैं आशा पारेख से जुड़ी खास बातें।

    करियर

    बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं आशा

    आशा का फिल्मी सफर करीब पांच दशक का रहा है। उन्होंने महज 10 वर्ष की उम्र में 1952 बिमल रॉय की फिल्म 'मां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

    आशा 1959 में 'दिल देके देखो' में पहली बार लीड रोल में नजर आईं।

    वह 'जब प्यार किसी से होता है', 'दो बदन', 'कटी पतंग', 'कारवां', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' जैसी लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

    1992 में आशा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    बॉलीवुड

    क्यों लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला?

    आशा ने अपने फिल्मी सफर से कुछ वक्त का ब्रेक लिया था, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें ज्यादातर मां के किरदार मिल रहे थे।

    वह एक शॉट देने के लिए पूरा दिन इंतजार किया करती थीं। इससे तंग आकर उन्होंने हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली और गुजराती टेलिविजन इंडस्ट्री में निर्देशन का काम शुरू किया।

    आशा की पिछली हिंदी फिल्म 'मुट्ठी भर जमीन' है। इस फिल्म में उन्होंने रानी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 1996 में आई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आशा अपने दौर की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद उन्होंने गुजराती टेलिविजन में कई सफल धारावाहिक बनाए। इसके अलावा वह अपना डांस अकैडमी भी चलाती हैं।

    वाकया

    जब फैन से परेशान हो गई थीं आशा

    2017 में आशा ने फिल्मफेयर से बातचीत में एक अजीबोगरीब किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक फैन की वजह से उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

    आशा ने बताया था कि एक बार एक चाइनीज फैन उनके घर के बाहर आकर बैठ गया था। वह जब भी उसे दिखतीं उनका दरवाजा पीटने लगता।

    वह आशा से शादी करना चाहता था। जब पड़ोसियों ने उसे जाने को कहा तो उन्हें मारने की धमकी देने लगा।

    शादी

    शादी न करने पर यह बोली थीं अभिनेत्री

    उस दौर में आशा का हर कोई दीवाना था। उनके पुरुष प्रशंसक उनसे शादी करने के ख्वाब सजाते थे। हालांकि, आशा ने कभी शादी नहीं की।

    इसी साल उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। तब उन्होंने अपनी शादी पर बात की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह भी शादी करके परिवार बसाना चाहती थीं, लेकिन शायद यह होना ही नहीं था।

    हालांकि, उन्हें शादी न करने का अब कोई मलाल नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आशा पारेख

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: करीना कपूर खान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप सेलिब्रिटी गॉसिप
    #NewsBytesExclusive: फिल्म में काम मांगने गई तो कहा हमबिस्तर होना पड़ेगा- रतन राजपूत टीवी जगत की खबरें
    पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात राज कुंद्रा
    भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन ऑस्कर पुरस्कार

    जन्मदिन विशेष

    लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां टेनिस
    अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला बॉलीवुड समाचार
    दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां बैडमिंटन
    मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार

    आशा पारेख

    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड समाचार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025