-
06 Feb 2019
इस वेलेंटाइन दिशा पटानी हो सकती हैं आपकी डेट, बस करना होगा एक आसान काम
-
वेलेंटाइन डे आने में महज एक हफ्ता ही बचा है।
इस दिन आप अपनी भावनाओं को अपने प्यार तक बड़ी ही आसानी से पहुंचा सकते हैं। इसके लिए लव बर्ड्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सिंगल है।
अगर आप भी उन्ही में से हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
इस वैलेंटाइन आप बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
-
वीडियो
वेलेंटाइन पर दिशा को कर सकते हैं डेट
-
अभिनय के अलावा अपने बोल्ड लुक से फैन्स के दिलों पर राज करने वाली दिशा ने एक वीडियो के जरिए दर्शकों को वेलेंटाइन डे पर डेट करने का मौका दिया है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने इस बार अपने फैन्स के लिए वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने का मौका दिया है।
दिशा ने वीडियो के जरिए बताया है कि इस वेलेंटाइन आप उनके साथ कैसे डेट पर जा सकते हैं।
-
इंस्टाग्राम
करना होगा यह काम
-
दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि आप लोगों में से कोई एक उनके साथ डेट पर जा सकता है।
वीडियो में दिशा कह रही हैं कि जो भी उनके साथ डेट पर जाने के इच्छुक हैं उन्हें सात फरवरी तक एक वीडियो अपलोड करना होगा।
वीडियो में यह बताना होगा कि वह क्यों उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। फैन्स वीडियो में कुछ भी क्रिएटिव कर सकते हैं।
-
जानकारी
वीडियो में दिखानी होगी क्रिएटिविटी
-
आप डांस, कविता, गाना या फिर किसी अलग तरह की एक्टिविटी का वीडियो भेज सकते हैं। दिशा का कहना है कि उन्हें चीज़ी लाइन्स नहीं चाहिए, क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है। दिशा वेलेंटाइन पर क्या पहनेंगी, उन्होंने इसका भी हिंट दिया।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
दिशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
-
A post shared by dishapatani on
-
फिल्म
'भारत' में सलमान खान के साथ आएंगी नज़र
-
दिशा पटानी ने साल 2016 में 'एम एस धोनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।
इसके बाद वह 'बागी 2' में नज़र आईं थीं। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। दिशा के अपोज़िट फिल्म में टाइगर श्रॉफ थे।
दिशा इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं।
फिल्म में दिशा के अलावा सलमान खान व कैटरीना कैफ भी हैं।
- बॉलीवुड समाचार
- मनोरंजन