Page Loader
अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी को इस खास तरह से सेलीब्रेट करेंगे दीपिका और रणवीर

अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी को इस खास तरह से सेलीब्रेट करेंगे दीपिका और रणवीर

Nov 13, 2019
01:38 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस स्टार कपल की शादी को लगभग एक साल हो गया है। रणवीर-दीपिका गुरुवार को अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी मनाने जा रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट सामने आई है कि दीपवीर इस खास मौके को कैसे सेलीब्रेट करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही इस मौके पर कोई ग्रैंड पार्टी नहीं करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स

तिरुपति और गोल्डन टेंपल जाएंगे दीपिका-रणवीर

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सेलीब्रेशन काफी प्राइवेट होगा जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही होंगे। सबसे पहले दोनों तिरुपति जाएंगे जहां पर दोनों बालाजी और पद्मावती मंदिर में भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोनों 15 नवंबर को गोल्डन टेंपल पहुंचेगे। भगवान का दर्शन कर दोनों मुंबई लौट आएंगे। ऐसा लग रहा है कि शादी की तरह ही एनीवर्सरी सेलीब्रेशन भी दो दिन तक चलने वाला है।

तारीख

14 और 15 नवंबर, 2018 को संपन्न हुए थे शादी के कार्यक्रम

दीपिका और रणवीर की बात करें तो दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 और 15 नवंबर, 2018 को शादी कर ली। शादी का कार्यक्रम कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी में दीपिका और रणवीर के परिवार के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दीपिका-रणवीर ने मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवु़ड के कई सेलीब्रिटीज़ ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

दीपिका और रणवीर का शादी की तस्वीरें

वर्क फ्रंट

इन फिल्मों में दिखाई देंंगे रणवीर और दीपिका

दीपिका और रणवीर की वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' है। इसमें दीपिका के साथ विक्रांत मेसी लीड रोल में है। इसकी कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। 'छपाक', 10 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर दोनों '83' में साथ दिखाई देंगे। इसमें रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के किरदार को निभाते दिखाई देंगे। '83' अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

कपिल देव के फेमस 'नटराज शॉट' को लगाते रणवीर