NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
    अगली खबर
    ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
    भारतीय सेना के अपमान को लेकर घिरीं ऋचा चड्ढा

    ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 24, 2022
    02:04 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उन कलाकारों में शामिल हैं जो अपने विचार बेबाकी से सार्वजनिक रूप से रखती हैं।

    राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अकसर उनके ट्वीट चर्चा में रहते हैं।

    हाल ही में उनके एक ट्वीट पर भारी बवाल हो गया। लोग ऋचा पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगाने लगे जिसके बाद उन्हें अपना ट्वीट हटाना पड़ा और उन्होंने माफी भी मांगी।

    आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    मामला

    क्या है मामला?

    हाल ही में भारतीय सेना की ओर से कहा गया था कि वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्हें बस सरकार के आदेश का इंतजार है।

    सेना के इस बयान को ट्विटर पर लोग शेयर कर रहे थे। ऐसे ही एक ट्विटर यूजर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा ने तंज कसा, 'गलवान सेज हाय' (गलवान ने हाय कहा है)।

    सेना के अपमान के लिए हर तरफ ऋचा की आलोचना होने लगी।

    आलोचना

    सोशल मीडिया से मीडिया तक ऋचा की आलोचना

    आम ट्विटर यूजर्स से लेकर, पत्रकार और नेताओं ने भी ऋचा के ट्वीट का विरोध किया।

    भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि सभी भारतीय सेना का सम्मान करते हैं। जब सेना प्रमुख कुछ कहते हैं तो उसका सम्मान करना चाहिए। इस तरह के पोस्ट निंदनीय हैं।

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह अशोभनीय है। इस तरह के ट्वीट को तत्काल हटाना चाहिए।

    सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में ऋचा के ट्वीट की आलोचना हुई।

    माफी

    ऋचा ने फौजी भाइयों से मांगी माफी

    कुछ लोगों ने ऋचा का समर्थन भी किया। एक वर्ग का कहना है कि अभिनेता अली फजल से शादी करने के कारण ऋचा को निशाना बनाया जा रहा है।

    हालांकि, ऋचा ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए एक माफीनामा भी पोस्ट किया है।

    उन्होंने लिखा कि उनके नाना जी फौज में रहे हैं और 1960 के भारत-चीन युद्ध में गोली भी खाई है। उन्होंने लिखा, 'अगर जाने-अनजाने में फौजी भाई आहत हुए हैं तो वह माफी मांगती हूं।'

    ट्विटर पोस्ट

    ऋचा ने मांगी माफी

    @BediSaveena pic.twitter.com/EYHeS75AjS

    — RichaChadha (@RichaChadha) November 24, 2022

    बयान

    राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी थी चेतावनी

    अक्टूबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा था।

    उन्होंने कहा था, "मैं पाकिस्तान से पूछना चाहूंगा कि उसने हमारे इलाके के लोगों को कितने अधिकार दिए हैं, जिस पर वह गैर-अधिकृत कब्जा जमाए बैठा है। अमानवीय घटनाओं के लिए पूरी तरह से पाकिस्तान जिम्मेदार है।"

    इसी संबंध में मंगलवार को भारतीय सेना की ओर से कहा गया था कि वे PoK वापस लेने के लिए तैयार है

    गलवान घाटी

    गलवान घाटी पर क्यों है विवाद?

    विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि गलावन घाटी में चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर कब्जा जमा चुके हैं और सरकार इसे छुड़ाने में नाकामयाब हो रही है।

    2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

    गलवान घाटी विवादित क्षेत्र में है। यहां पर LAC अक्साई चीन को भारत से अलग करती है।

    इसी गलवान घाटी का जिक्र ऋचा ने अपने ट्वीट में किया था।

    शादी

    पिछले महीने चर्चा में थी ऋचा और अली की शादी

    पिछले महीने ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी सुर्खियों में थी।

    पहले दोनों ने दिल्ली में अपने परिवारवालों के लिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इसके बाद लखनऊ में उन्होंने शादी की रस्में पूरी कीं।

    इसके बाद उनके प्रवक्ता ने बताया था कि अली और ऋचा ढाई साल पहले ही कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंध चुके थे।

    अली और ऋचा की पहली मुलाकात 2017 की फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋचा चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार
    भारतीय सेना
    अली फजल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    SRH बनाम KKR: हेनरिक क्लासेन ने IPL में जड़ा संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक, जानिए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    ऋचा चड्ढा

    मनीषा कोइराला अभिनीत वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा बॉलीवुड समाचार
    ट्रोलिंग से तंग आकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लॉक किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    ऋचा चड्ढा ने इन फिल्मों से बनाया दर्शकों को अपना मुरीद बॉलीवुड समाचार
    अगले साल मार्च में शादी करने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: तारा सुतारिया अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान तारा सुतारिया
    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में क्या है खास? जानें जरुरी बातें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
    सुष्मिता सेन का जन्मदिन: अपने इन फैसलों की वजह से मिसाल हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन
    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें तारा सुतारिया

    भारतीय सेना

    अग्निपथ योजना: भारतीय सेना ने भर्ती कार्यक्रम किया जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी रैली रोजगार समाचार
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता मणिपुर
    लद्दाख: LAC पर सेना की चौकियों के करीब आया चीनी विमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति चीन समाचार

    अली फजल

    अली फजल को 'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में मिला बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन हॉलीवुड समाचार
    अली फजल ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग की शुरू बॉलीवुड समाचार
    शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले अली फजल ने छोड़ी 'फुकरे 3' बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर 3' की तैयारी के लिए कुश्ती सीख रहे हैं अली फजल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025