NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए
    अगली खबर
    भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए

    भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 29, 2019
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    आज पूरे देश में भाईदूज का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही इस त्योहार का महत्व बॉलीवुड में भी काफ़ी ज़्यादा है।

    इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बॉलीवुड में पति-पत्नी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ ही भाई-बहन की जोड़ी भी सूर्खियों में रहती है।

    ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

    आइए जानें।

    #1, 2

    मोहनीश बहल और काजोल हैं मौसेरे भाई-बहन

    कई फ़िल्मों में क्रूर विलेन से लेकर संस्कारी बेटे की भूमिका निभाने वाले मोहनीश बहल को कौन नहीं जानता है।

    वहीं, काजोल को भी किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। एक समय में वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री रही हैं।

    कम ही लोग जानते होंगे कि मोहनीश और काजोल भाई-बहन हैं।

    दरअसल, मोहनीश की माँ नूतन और काजोल की माँ तनूजा सगी बहन हैं। इस तरह दोनों भाई-बहन हैं।

    हालाँकि, उन्हें कम ही मौक़ों पर साथ देखा जाता है।

    जानकारी

    सोनू सूद और ऐश्वर्या राय बच्चन हैं मुँहबोले भाई-बहन

    कई बार केवल एक माँ की कोख से जन्म लेने पर ही भाई-बहन का रिश्ता नहीं बनता है। ऐसा ही रिश्ता है सोनू सूद और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच। ऐश्वर्या, सोनू को अपना मुँहबोला भाई मानती हैं।

    #5, 6

    इमरान हाशमी और आलिया भट्ट हैं ममेरे भाई-बहन

    बॉलीवुड के किसिंग किंग कहे जाने वाले इमरान हाशमी को भी किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है।

    वहीं, फिल्मों में अपने चुलबुले रोल से सबका मनोरंजन करने वाली आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं।

    इन सबमें सबसे हैरानी की बात ये है कि इमरान और आलिया दोनों भाई-बहन हैं। इनके रिश्ते के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं।

    दरअसल, आलिया के पिता महेश भट्ट इमरान हाशमी के मामा लगते हैं।

    #7, 8

    रणवीर सिंह और सोनम कपूर हैं दूर के भाई-बहन

    जब रणवीर ने फिल्मों में शुरुआत की तो लगा था कि कोई तो है जिसने बॉलीवुड परिवार का न होकर भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन ऐसा नहीं है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर और सोनम कपूर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। हालाँकि, इसका रिश्ता ज़्यादा करीबी नहीं है।

    जानकारी के अनुसार, रणवीर की दादी और सोनम की नानी दोनों सगी बहन हैं। इस तरह से देखा जाए, तो दोनों दूर के ही सही, लेकिन भाई-बहन हैं।

    जानकारी

    अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ भी हैं मुँहबोले भाई-बहन

    ऐश्वर्या और सोनू की तरह ही अर्जुन और कटरीना के बीच भले ही कोई सगा भाई-बहन का रिश्ता न हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे को मुँहबोला भाई-बहन मानते हैं। ख़बरों के अनुसार, बॉलीवुड में आने के बाद से ही कटरीना, अर्जुन को अपना भई मानती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनम कपूर
    कैटरीना कैफ

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    इंडियन ऑयडल 11: कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को किया जबरदस्ती किस, वीडियो वायरल नेहा कक्कड़
    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल इटली
    बेटे आर्यमान और धरम के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले बॉबी देओल, कहा- मुझे होगी खुशी अक्षय कुमार
    क्या शाहरुख खान नहीं, यह हॉलीवुड एक्टर था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए पहली पसंद? करण जौहर

    मनोरंजन

    अक्षय ने चंकी को बताया अपनी फ्लॉप फिल्मों का कारण, एक्टर ने दिया यह मजेदार जवाब ट्विटर
    बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर अक्षय कुमार
    हॉलीवुड गायिका लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक, यूज़र्स बोले- जय श्री राम हॉलीवुड समाचार
    'वॉर' के मेकर्स को 100 प्रतिशत प्रॉफिट! ऋतिक के हिस्से लगभग सौ करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर

    बचपन में डांसिग रियलिटी शो 'बूगी-वूगी' से रिजेक्ट हुए थे राजकुमार राव, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार सोनम कपूर, वेब सीरीज़ के जरिए फैन्स को देंगी स्पेशल गिफ्ट बॉलीवुड समाचार
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन, आखिरी बार सलमान की 'टाइगर जिंदा है' में आए थे नज़र नरेंद्र मोदी

    कैटरीना कैफ

    #KissDay: बॉलीवुड की पहली किस से लेकर फिल्म में सबसे ज़्यादा किस तक, कुछ रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    जीवन की उलझन से परेशान हैं, तो सुलझाने के लिए ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अपनी फ़िटनेस से सबको दीवाना बना लेती हैं कैटरीना कैफ, जानें उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं कैटरीना कैफ, जानें फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025