NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: रिया चक्रवर्ती ने छोटे पर्दे से की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: रिया चक्रवर्ती ने छोटे पर्दे से की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर
    रिया चक्रवर्ती की फिल्मी सफर

    जन्मदिन विशेष: रिया चक्रवर्ती ने छोटे पर्दे से की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर

    लेखन मेघा
    Jul 01, 2023
    08:26 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु में जन्मी रिया आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

    रिया ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है।

    अभिनेत्री कई फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं।

    आइए आज रिया के जन्मदिन के मौके पर उनके अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

    विस्तार

    2009 में पहली बार टीवी पर आईं नजर

    2009 में रिया पहली बार 'TVS स्कूटी टीन दिवा' शो में नजर आई थीं और उसकी रनर-अप रहीं।

    इस शो के बाद वह VJ के तौर पर काम करने लगीं और उन्होंने MTV के कई शो होस्ट किए हैं।

    इसके बाद उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ 'ओए हीरिये' म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।

    हालांकि, बॉलीवुड की राह उनके लिए आसान नहीं रही और ऐसे में उन्होंने तेलुगू फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की।

    विस्तार

    2013 में मिला बॉलीवुड में मौका

    2013 में आखिरकार रिया को 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला।

    यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में वह साकिब सलीम के साथ नजर आई थीं।

    फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और इसके बाद रिया को कई फिल्में भी मिली थीं। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई।

    2017 में आई 'बैंक चोर' में रिया मुख्य भूमिका निभाने के बावजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाईं।

    विस्तार

    दर्शकों को ध्यान खींचने में रहीं असफल

    2018 में आई 'जलेबी' खूब चर्चा में रही थी। फिल्म के गानों को लेकर दर्शक काफी बातें कर रहे थे तो उम्मीद थी कि यह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

    फिल्म को सफल बनाने के लिए महेश भट्ट ने भी खूब कोशिश की, लेकिन ये भी रिया के करियर को नहीं संभाल पाई।

    इसी तरह अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'हाफ गर्लफ्रेंड' में रिया ने कैमियो किया था, जो भी लोगों का ध्यान खींचने में असफल ही रही।

    विस्तार

    सुशांत की मौत के बाद चर्चा में आईं रिया

    रिया दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं और ऐसे में उन्हें कई बार साथ में देखा जाता था, लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। हालांकि, सुशांत की मौत के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दोनों के रिश्ते की बात मानी थी।

    इस दौरान अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगे, लेकिन वह हर मुश्किल को पार कर अब नई जिंदगी जी रही हैं।

    विस्तार 

    अब छोटे पर्दे पर की वापसी

    सुशांत की मौत के बाद रिया इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए दूर हो गई थीं, लेकिन 2021 में OTT पर उनकी फिल्म 'चेहरे' ने दस्तक दी।

    रूमी जाफरी की इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर के साथ नजर आई थीं।

    अब रिया ने 'MTV रोडीज' के साथ दोबारा से अपने करियर की शुरुआत की है। वह शो के 19वें सीजन में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिया चक्रवर्ती
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से 45 वन शिविर डूबे, जानवरों के जीवन पर संकट काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
    आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर 10 प्रतिशत लुढ़के, क्या है गिरावट की वजह? आदित्य बिड़ला समूह
    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा

    रिया चक्रवर्ती

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बना सकते हैं राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज सुशांत सिंह राजपूत
    अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तेलुगु सिनेमा में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: परेश रावल की 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द आएगी, ये फिल्में भी हैं लाइन में परेश रावल
    जन्मदिन विशेष: शोभिता धुलिपाला को OTT से मिली अलग पहचान, इन सीरीज-फिल्मों में दिखा बेहतरीन अभिनय शोभिता धुलिपाला

    बॉलीवुड समाचार

    'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास? शाहरुख खान
    कंगना ने किया अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म का ऐलान, प्रशंसकों ने लगाई लताड़ कंगना रनौत
    राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका राजकुमार राव
    '72 हूरें' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म  आगामी फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025