NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन जो ग्लैमर से हैं दूर, कोई डॉक्टर तो कोई शेफ
    मनोरंजन

    मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन जो ग्लैमर से हैं दूर, कोई डॉक्टर तो कोई शेफ

    मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन जो ग्लैमर से हैं दूर, कोई डॉक्टर तो कोई शेफ
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 17, 2022, 09:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के भाई-बहन जो ग्लैमर से हैं दूर, कोई डॉक्टर तो कोई शेफ
    लाइमलाइट से दूर रहते हैं इन सितारों के भाई-बहन

    बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनकी तस्वीरें, उनकी आदतें, उनके रिश्ते, उनकी गाड़ियां और उनकी हर गतिविधि पर प्रशंसक नजर बनाए रहते हैं। कहा जाता है कि इन कलाकारों के फिल्म इंडस्ट्री में सफल हो जाने पर इनके भाई-बहनों के लिए भी फिल्मों का रास्ता आसान हो जाता है। आज आपको उन हस्तियों के भाई-बहनों के बारे में बताते हैं जिनपर लाइमलाइट का कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अभिनय से दूरी ही बनाए रखी

    कार्तिक आर्यन-कृतिका तिवारी

    कार्तिक इन दिनों बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। खासकर, 'भूल भुलैया 2' की सफलता की बाद कार्तिक का स्टारडम नई ऊंचाइयां छू रहा है। इंस्टाग्राम पर अकसर कार्तिक और उनकी बहन कृतिका तिवारी की नोकझोक देखने को मिलती है। कार्तिक की बहन पेशे से डॉक्टर हैं और उनका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं हैं। कोरोना महामारी में कृतिका ने फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं

    रणबीर कपूर-रिद्धिमा साहनी

    एक तरफ जहां रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं वहीं उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर अभिनय से बिल्कुल दूर हैं। रिद्धिमा, कपूर फैमिली की तस्वीरों में अकसर नजर आती हैं, लेकिन उनका पर्दे पर आने का कोई इरादा नहीं है। रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने बिजनसमैन भरत साहनी से शादी की है। दिल्ली में रिद्धिमा अपना जूलरी ब्रैंड चलाती हैं। रिद्धिमा और रणबीर मशहूर बॉलीवुड कपल ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बच्चे हैं।

    अनुष्का शर्मा-कर्णेश शर्मा

    अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मौजूदा समय में देश के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। हालांकि, अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा इस स्टारडम से दूर हैं। कर्णेश ने अपने करियर के लिए अभिनय की बजाय फिल्ममेकिंग चुना। उन्होंने अनुष्का के साथ प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'NH10', 'फिलौरी', 'परी' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल की शुरुआत में अनुष्का ने यह कंपनी छोड़ दी थी।

    प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा को ग्लैमर वर्ल्ड में लाने का श्रेय उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को ही जाता है। उन्होंने ही अपनी मां के साथ मिलकर चुपके से बड़ी बहन की फोटो मिस इंडिया के लिए भेज दी थी। इसके बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और कभी मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, सिद्धार्थ ने अपने लिए बिल्कुल अलग करियर चुना। उन्होंने पाक कला की पेशेवर पढ़ाई की है और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में बिजनस करते हैं।

    अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर

    एक तरफ जहां अर्जुन कपूर हर समय कैमरे की नजरों में रहते हैं, वहीं उनकी बहन अंशुला लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहती हैं। भाई के अभिनेता और पिता (बोनी कपूर) के प्रोड्यूसर होने के बावजूद अंशुला की अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह पेशे से ऑपरेशन मैनेजर हैं। वह रोमानिया, मुंबई और गुड़गांव स्थित कंपनियों में कुछ कंपनियों में काम कर चुकी हैं। वह ऋतिक के ब्रैंड HRX में भी काम कर चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा
    गुजरात: हनुमान चालीसा सुनाने पर बच्चों को मुफ्त खाना परोस रहा यह रेस्टोरेंट गुजरात
    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर मृणाल ठाकुर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए बॉलीवुड समाचार
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    कियारा आडवाणी इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानिए लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा
    स्वरा भास्कर फिल्म 'मिसेज फलानी' में निभाएंगी नौ भूमिकाएं स्वरा भास्कर
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी: संगीत के दौरान बिगड़ी सिद्धार्थ के पिता की तबीयत, डॉक्टर को बुलाया गया सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सारा अली खान ने शुरू की होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' की तैयारी सारा अली खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023