NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान और आर्यन से पहले पर्दे पर दिखी इन बाप-बेटों की जोड़ी, खूब बटोरीं सुर्खियां
    अगली खबर
    शाहरुख खान और आर्यन से पहले पर्दे पर दिखी इन बाप-बेटों की जोड़ी, खूब बटोरीं सुर्खियां

    शाहरुख खान और आर्यन से पहले पर्दे पर दिखी इन बाप-बेटों की जोड़ी, खूब बटोरीं सुर्खियां

    लेखन मेघा
    Apr 25, 2023
    10:52 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान पहली बार अपने बेटे आर्यन खान के साथ पर्दे पर नजर आए हैं। अभिनेता आर्यन के लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड D,Yavol के विज्ञापन का हिस्सा बने हैं।

    विज्ञापन में आर्यन ने न सिर्फ शाहरुख से साथ स्क्रीन साझा की, बल्कि निर्देशक के तौर पर उनका डेब्यू भी है। दोनों को साथ में देखकर प्रशंसक भी खुश हैं।

    हालांकि बॉलीवुड में पहले भी कई बाप-बेटों की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखी हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

    #1

    धर्मेंद्र और सनी देओल

    सबसे पहले बात करते हैं सनी देओल की, जो पिता धर्मेंद्र के साथ लगभग 10 फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

    दोनों सबसे पहले 1984 की फिल्म 'सनी' में साथ नजर आए थे। इसके बाद वह 'सल्तनत', 'सवेरे वाली गाड़ी', 'वर्दी', 'क्षत्रिय', 'कैसे कहूं के प्यार है' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

    इसके अलावा 'अपने', 'यमला पगला दीवाना', 'यमला पगला दीवाना 2' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दोनों के साथ बॉबी देओल भी नजर आए थे।

    #2

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी भी कई फिल्मों में साथ नजर आई है।

    2005 में आई 'सरकार' में दोनों पिता और बेटे के किरदार में दिखे थे तो 'पा' में उनका रिश्ता उल्टा था।

    'पा' में अभिषेक अमिताभ के पिता बने थे, जिसके लिए दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

    इनके अलावा 'बंटी और बबली', 'बोल बच्चन', 'कभी अलविदा न कहना' और 'झूम बराबर झूम' में भी दोनों साथ दिखाई दिए हैं।

    #3

    पंकज कपूर और शाहिद कपूर

    पंकज कपूर भी अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों पहली बार 2011 में आई 'मौसम' में साथ नजर आए थे।

    इसके बाद दोनों साथ में 'मटरू की बिजली का मंडोला', 'शानदार' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

    हाल ही में शाहिद और पंकज 'जर्सी' में साथ नजर आए थे, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

    दोनों को साथ में पर्दे पर देखना दर्शकों को भी काफी पसंद आता है।

    #4

    सुनील दत्त और संजय दत्त

    सुनील दत्त और संजय दत्त की जोड़ी भी इस सूची में शामिल है। सुनील ने अपने बेटे संजय को 'रॉकी' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जिसमें वह उनके पिता के किरदार में नजर आए थे।

    बाप-बेटे की यह जोड़ी 'क्षत्रिय' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी साथ दिखी, जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

    इसके अलावा जितेंद्र भी अपने बेटे तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म 'कुछ तो है' में उनके पिता के किरदार में नजर आए थे।

    #5

    अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर

    अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ पहली बार 2020 में फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने की 'AK vs AK' में दिखे थे।

    इसके बाद वह पिछले साल आई फिल्म 'थार' में नजर आए थे और अब दोनों के अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में भी स्क्रीन साझा करने की खबरें हैं।

    ऋषि कपूर भी बेटे रणबीर कपूर के साथ 2013 में 'बेशरम' में नजर आए थे। दोनों के साथ में डांस भी था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शाहरुख खान

    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान की 'पठान' इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कहां देखें  दीपिका पादुकोण
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'राउडी राठौड़ 2' में अक्षय कुमार या सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानें क्या सच और क्या अफवाह अक्षय कुमार
    बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन सलमान को मिली ईदी, 'किसी का भाई...' की कमाई में जबरदस्त उछाल सलमान खान
    'आदिपुरुष' को विवादों से बचाने के लिए टी-सीरीज ने लिया फैसला, प्रचार-प्रसार होगा कम  आदिपुरुष फिल्म
    'पठान' से लेकर '3 इडियट्स' तक, जब निर्माताओं ने प्रचार के लिए निकाला अनूठा तरीका आदिपुरुष फिल्म

    आर्यन खान

    आर्थर रोड जेल के कैदियों की मदद के लिए NGO शुरू करेंगे आर्यन खान मुंबई
    क्या दिवाली के बाद बेटे आर्यन खान को मन्नत से दूर शिफ्ट करेंगे शाहरुख खान? मुंबई
    क्या आर्यन खान को बचाने के लिए शाहरुख के मैनेजर ने दिए थे पैसे? शाहरुख खान
    राहुल गांधी ने शाहरुख-गौरी को लिखा पत्र, कहा- आर्यन जैसा बर्ताव किसी से नहीं होना चाहिए राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025