Page Loader
अनुष्का शर्मा ही नहीं इन सितारों के भी हैं हमशक्ल, असली को पहचान पाना मुश्किल

अनुष्का शर्मा ही नहीं इन सितारों के भी हैं हमशक्ल, असली को पहचान पाना मुश्किल

Feb 08, 2019
08:25 pm

क्या है खबर?

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिनका आपस में कोई संबंध नहीं होता है, लेकिन उसके बाद भी वो बिलकुल एक जैसे दिखते हैं। दोनों में इतनी ज़्यादा समानता होती है कि पहचान पाना भी मुश्किल होता है। आजकल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अमेरिकी गायिका जूलिया माइकल्‍स, अनुष्का जैसी ही दिखतीं हैं। केवल अनुष्का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई कलाकारों के हमशक्ल हैं जिन्हें देखकर आपको भी भरोसा नहीं होगा।

इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट की हमशक्ल का वीडियो वायरल

आजकल अभिनेत्री आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सनायाशू (Sanayaashu) नाम की लड़की ने शेयर किया है। यह लड़की उत्तराखंड की रहने वाली है और वह वीडियो में बिल्कुल 'गली बॉय' के आलिया जैसी दिख रही हैं। इसमें लड़की ने भी आलिया की तरह सिर पर स्‍कार्फ बांध रखा है। उसके एक्‍सप्रेशन भी कमाल के हैं। दोनों में अंतर कर पाना काफी मुश्किल है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

इंस्टाग्राम पर आलिया की हमशक्ल का वीडियो

सलमान खान

सलमान जैसी ही कद-काठी और हेयरस्टाइल

सलमान खान के पूरी दुनिया में कई फैन हैं, लेकिन हाल ही में उनके जैसे दिखने वाला शख्स पाकिस्तान के कराची में देखा गया था। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान जैसा दिखने वाला शख्स कराची में देखा गया। इस वीडियों में दिख रहे शख्स की न सिर्फ शक्ल बल्कि हेयरस्टाइल और कद-काठी भी सलमान से बिलकुल मेल खाती है। पहली नज़र में तो किसी को भी धोखा हो जाए कि ये सलमान ही हैं।

ट्विटर पोस्ट

सलमान के हमशक्ल का वीडियो

अभिनेत्री

ऐश्वर्या राय और स्नेहा उलाल में भी हैं कई समानताएं

सलमान खान नए लोगों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। सलमान ने साल 2005 में एक फिल्म की थी 'लकी: नो टाइम फॉर लव'। ये फिल्म तो चली नहीं, लेकिन इसने सुर्खियां काफी बटोरीं थीं। इसका कारण थी फिल्म की लीड हीरोइन स्नेहा उलाल। इनकी चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि ये ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। स्नेहा आजकल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ज़्यादा सक्रिय हैं। आखिरी बार स्नेहा बॉलीवुड फिल्म 'बेज़ुबान इश्क' में नज़र आई थीं।

जानकारी

जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा के भी हैं हमशक्ल

जॉन अब्राहम से शक्ल मिलने वाले शख्स का नाम मुबाशिर मलिक है। मुबाशिर, ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर और राइटर हैं। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल पाकिस्तान में मौज़ूद हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री-गायिका जाले सरहदी बिल्कुल प्रियंका की तरह दिखती हैं।

मलाइका की हमशक्ल

अभिनेत्री हिना पांचाल दिखती हैं मलाइका जैसी

बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल भी एक हीरोइन हैं। बता दें कि यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि तेलगु की हॉट अभिनेत्री और आइटम सांग्स करने वाली हिना पांचाल हैं। हिना ने साल 2014 में अपना फिल्‍मी करियर शुरु किया था। हिना-मलाइका को एक साथ पिछले साल एक इवेंट में देखा गया था जहां दोनों हीरोइनें 'जुड़वां' लग रहीं थीं। हिना का नाम 2015 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलेब्रिटी में भी आ चुका है।