NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की करोड़ों की घड़ी के अलावा ये पांच चीजें बनाती हैं उनको 'रईस' 
    शाहरुख खान की करोड़ों की घड़ी के अलावा ये पांच चीजें बनाती हैं उनको 'रईस' 
    मनोरंजन

    शाहरुख खान की करोड़ों की घड़ी के अलावा ये पांच चीजें बनाती हैं उनको 'रईस' 

    लेखन नेहा शर्मा
    February 10, 2023 | 06:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान की करोड़ों की घड़ी के अलावा ये पांच चीजें बनाती हैं उनको 'रईस' 
    शाहरुख खान को घड़ी के अलावा ये पांच चीजें बनाती हैं रईस

    शाहरुख खान जहां इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी कीमती घड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर यह लोगों के बीच चर्चा विषय बन गई है। दरअसल, शाहरुख को हाल ही में 'पठान' के प्रमोशन के दौरान नीली घड़ी पहने देखा गया, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आइए जानते हैं उन पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में, जो शाहरुख को 'रईस' बनाती हैं।

    मुंबई में मन्नत 

    सबसे पहली चीज है शाहरुख का आलीशान घर, जो मुंबई में है और जिसका नाम उन्होंने 'मन्नत' रखा है। यह शाहरुख द्वारा अब तक खरीदी गई सबसे महंगी चीज है। उन्होंने खुद यह खुलासा किया था। शाहरुख ने कहा था कि उन्होंने अब तक जो सबसे महंगी चीज अपनी जिंदगी में खरीदी है, वो 'मन्नत' है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंगले की कीमत अब 200 करोड़ रुपये है, जिसे शाहरुख ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था ।

    लंदन में विला 

    मन्नत के अलावा एक विला शाहरुख का लंदन में है। यह लंदन के सेंट्रल पार्क पर स्थित है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब 172 करोड़ रुपये है। जब भी शाहरुख अपने परिवार के साथ लंदन घूमने जाते हैं तो अपने इस विला में वक्त जरूर बिताते हैं। यह शाहरुख की सबसे बेशकीमती चीजों में से एक है। इसके चारों ओर हरियाली है और इसे देख लोग कहते हैं कि यह 'मन्नत' से भी ज्यादा खूबसूरत है।

    दुबई में जन्नत 

    शाहरुख दुबई में भी एक बंगले के मालिक हैं और यह भी किसी महल से कम नहीं है। दुबई के पाम जुमेरा में शाहरुख ने एक आलीशान विला ले रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास है। शाहरुख के इस बंगले का नाम है जन्नत। यह खूबसूरत बंगला 14,000 वर्ग फुट जमीन पर बना है। शाहरुख की पत्नी गौरी ने इस विला के इंटीरियर डिजाइन किए हैं। यह वाकई किसी जन्नत से कम नहीं है।

    अलीबाग वाला बंगला 

    शाहरुख के पास अलीबाग में भी आलीशान बंगला है। यहां शाहरुख अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने जाते हैं। इस बंगले में शाहरुख अपना जन्मदिन भी मना चुके हैं। वह अक्सर यहां पार्टी करते हैं। कई बॉलीवुड सितारे उनके इस बंगले में हुईं पार्टियों में शरीक हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस बंगले की कीमत 15 करोड़ रुपये है। यगढ़ जिले के कोंकण क्षेत्र में स्थित अलीबाग, महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बना एक छोटा सा शहर है।

    बुगाटी वैरॉन 

    यूं तो शाहरुख के गैराज में कई महंगी कारें हैं, लेकिन उनकी कार बुगाटी वैरॉन सबसे महंगी है। बॉलीवुड में सबसे महंगी कार उन्हीं के पास है। भारत में इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। जर्मनी की कार निर्माता बुगाटी की यह कार दुनिया की सबसे महंगी और तेज कारों में से एक है। शाहरुख के गैराज में दूसरी सबसे महंगी कार है रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप। इस लग्जरी कार की कीमत चार करोड़ रुपये है।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    शाहरुख की कोलकाता नाइट राइडर्स में भी हिस्सेदारी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 600 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शाहरुख एक प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोडक्शन हाउस की सालाना आय लगभग 500 करोड़ रुपये है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शाहरुख खान

    वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में देखें 'DDLJ', ये फिल्में भी फिर से हो रहीं रिलीज  दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    शाहरुख खान की घड़ी ने खींचा प्रशंसकों का ध्यान, कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये  बॉलीवुड समाचार
    मोरक्को की फिल्म निर्माता फरीदा बेनलाजिद ने की 'पठान' की जमकर तारीफ पठान फिल्म
    ...जब 'पठान' की शूटिंग के लिए बुर्ज खलीफा के आसपास की जगह को किया गया बंद पठान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    'चक दे इंडिया' की बलबीर ने रचाई शादी, अभिनव शुक्ला ने साझा की तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज टली, अब इस दिन देगी दस्तक  मैदान
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी का पहला वीडियो आया सामने, हुआ वायरल कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा को करण जौहर ने किया एकसाथ तीन फिल्मों में साइन सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    काजोल ने उनके रंग को लेकर सवाल पूछने वालों को दिया मजेदार जवाब काजोल
    'मैडम सर' विवाद: शिल्पा शिंदे और गुल्की जोशी में क्यों है झगड़ा? जानिए पूरा मामला टीवी शो
    एमएस धोनी ने ट्रैक्टर से की खेत में जुताई, वीडियो शेयर करके लिखी ये बात चेन्नई सुपरकिंग्स
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया राखी सावंत
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023